बृहस्पति ग्रह के राशि परिवर्तन से भारत सहित संपूर्ण विश्व में युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है ! – ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी, निदेशक, ‘उत्थान’ ज्योतिष संस्थान
आनेवाली ५ अप्रैल को प्रातः ५ बजे बृहस्पति ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे । वर्तमान में मकर राशि में स्थित यह ग्रह, कुंभ राशि में प्रवेश करेगा । अगले १३ माहों तक बृहस्पति ग्रह इस राशि में रहेगा । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति ग्रह के राशि परिवर्तन को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है । यह परिवर्तन व्यक्तियों, समाजों एवं देशों को प्रभावित करता है ।
