
हरिद्वार (उत्तराखंड) –‘‘राष्ट्र और धर्म से संबंधित प्रदर्शनी के माध्यम से जैसे धर्माचरण का महत्त्व विशद किया गया है, वैसे हम भी वैदिक धर्म, यज्ञ और गायत्री मंत्र का प्रसार करते हैं । हिन्दू संस्कृति और धर्माचरण की आवश्यकता आपने प्रदर्शनी के माध्यम से बहुत अच्छे से समझाई है । वर्तमान में समाज में धर्मप्रसार की बहुत आवश्यकता है ।’’, ऐसा प्रतिपादन कच्छ की देवी श्री विद्यानंद सरस्वतीजी (आदिशक्ति गुरु मां) ने किया । कुंभमेले में सनातन संस्था और हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा लगाए गए ‘सनातन धर्मशिक्षा और हिन्दू राष्ट्र-जागृति केंद्र’ का अवलोकन करते हुए वे मार्गदर्शन कर रही थी । इस समय सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस ने उन्हें सनातन संस्था के अध्यात्मप्रसार के कार्य की जानकारी दी ।
प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सनातन धर्मशिक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन
भारत ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित होना चाहिए ! – महामंडलेश्वर स्वामी रामगिरिजी महाराज, पंचदशनाम आवाहन अखाडा,...
सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा ! –...
सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को उत्तराखंड शासन के कुंभमेला प्रशासन द्वारा प्रसिद्धी
संस्था की प्रदर्शनी देखकर मुझे अत्यंत आनंद हुआ ! – महामंडलेश्वर महंत श्री श्री १००८...
भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा ! – स्वामी आनंद स्वरुप, अध्यक्ष, शंकराचार्य परिषद