भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
भारत को अभेद्य आध्यात्मिक सुरक्षा कवच प्राप्त हो तथा देश की सर्वांगीण प्रगति होकर पुनः एक बार ‘रामराज्य’ की स्थापना हो, इस संकल्प की पूर्ति हेतु सनातन संस्था की ओर से मुंबई में ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’ का आयोजन किया गया है । रविवार, 17 मई 2026 को प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर के पीछे स्थित नर्दुल्ला टैंक मैदान में दोपहर 3.30 बजे से सायं 7.30 बजे तक यह यज्ञ समारोह अत्यंत मंगलमय वातावरण में सम्पन्न होगा ।
