झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर देवताओं के चरणों में मन्नत मांगी !

सनातन संस्था की ओर से अक्षय तृतीया के पावन पर्व झारखंड एवं बंगाल में ‘रामराज्य-निर्माण अभियान’ अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रामराज्य स्थापना हेतु संकल्प कार्यक्रम सम्पन्न हुए ।

झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !

मंदिरों की पवित्रता एवं चैतन्य बनाए रखने हेतु मंदिर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया । इसमें धनबाद के शिव मंदिर, बेकार बांध, राम मंदिर, कुसुम विहार, लक्ष्मीनारायण मंदिर, धनसार, कोलकाता के हातियारा एवं वासुदेव पाडा में मंदिर स्वच्छता के उपक्रम में धर्मप्रेमियों ने उत्साह से सहभाग लिया ।

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य हिन्दू एकता फेरी !

सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से देशभर में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी निमित्त साढे तीन शक्तिपीठों में से एक तथा श्री महालक्ष्मी देवी की कृपा से पावन हुई करवीर नगरी में 10 मई 2026 को भव्य हिन्दू एकता फेरी का आयोजन किया गया।

मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन !

नववर्ष के उपलक्ष्य में उपासना सहित जिज्ञासुओं को विभिन्न विषयों की शास्त्रीय जानकारी देना, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य था ।

श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध उपक्रमों का आयोजन !

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में चैत्र शुक्ल नवमी को हर्षोल्लास के साथ ‘श्रीरामनवमी’ का त्योहार मनाया जाता है । इस सात्त्विक एवं चैतन्यमय वातावरण में भक्तों ने ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ नामजप एवं संकीर्तन कर भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की ।

धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और देवी मां की कुमकुमार्चन विधि का आयोजन !

सनातन संस्था ओर से धारूहेड़ा के सोसाइटी बेस्टेक सिटी के मंदिर में   प्रवचन और नामजप का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत नवरात्रि शास्त्र अनुसार कैसे मनाएं, अखंड दीप क्यों जलाना चाहिए,

मथुरा (उत्तर प्रदेश) के अशोका सिटी सोसाइटी में सनातन संस्था द्वारा नवरात्रि के अवसर पर विषय प्रस्तुत

दिनांक 26.9.2025 और 27.9.2025 को सनातन संस्था की ओर से अशोका सिटी सोसाइटी की जिज्ञासुओं के घर में नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रवचन और सामूहिक नामजप का आयोजन किया गया ।

फरीदाबाद (हरियाणा) में सनातन संस्था द्‍वारा महालय श्राद्ध के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रवचन का आयोजन !

सैनिक कॉलोनी, एस.जी.एम नगर, बल्लभगढ़, शिवाजी पार्क तथा धारूहेड़ा के सोसाइटी में श्राद्ध विषयक प्रवचन का आयोजन किया गया । विशेष सोसाइटी के जिज्ञासुओं ने मिलकर प्रतिदिन एक एक घर में ‘श्री गुरुदेव दत्त’ का सामूहिक नामजप भी किया ।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मथुरा में सनातन संस्था द्वारा ग्रंथ प्रदर्शनी का आयोजन

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सनातन संस्था द्वारा मथुरा के स्थान देवता श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर तथा गर्तेश्वर महादेव मंदिर में ग्रंथ एवं सात्विक उत्पाद की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कुंभ मेले में सनातन संस्था द्वारा ‘सनातन संस्कृति प्रदर्शनी’ का आयोजन

सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक आधार को समझाने वाली ‘सनातन संस्कृति प्रदर्शनी’ प्रयागराज के कुंभ मेले में आयोजित की गई है। यह प्रदर्शनी 12 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक सनातन संस्था शिविर, सेक्टर 9, गंगेश्वर महादेव मार्ग, प्रयागराज में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी।