
बेलगावी – आज का युवा कल के राष्ट्र और धर्म का आधारस्तंभ है; लेकिन वर्तमान में युवा पीढी नशे की लत के जाल में फंसती जा रही है। जन्मदिन पर मोमबत्तियां बुझाने जैसी पाश्चात्य परंपराओं का अंधानुकरण करते हुए हम अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। इसलिए हिन्दुओं को नवरात्रि में केवल 9 दिनों तक ही देवी का जागरण नहीं करना चाहिए, बल्कि वर्षभर देवी की उपासना कर अपने भीतर शौर्य जागृत करना चाहिए।
आज बडी संख्या में हिन्दू युवतियां ‘लव जिहाद’ के जाल में फंस रही हैं। महिलाएं यदि रानी चेन्नम्मा और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को अपना आदर्श मानकर आचरण करें, तो इस समस्या का सामना करना संभव होगा, ऐसा मार्गदर्शन सनातन संस्था की धर्मप्रचारक सद्गुरु स्वाती खाडये ने किया।
वे बेलगावी जिले के नंदीहल्ली में आयोजित दुर्गा दौड के अवसर पर बोल रही थीं। सर्वप्रथम गांव के दुर्गादेवी मंदिर में प्रेरणा मंत्र और आरती के साथ दौड का शुभारंभ हुआ। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह दौड लक्ष्मी मंदिर पर संपन्न हुई।
इस दुर्गा दौड में सनातन संस्था, श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान, वारकरी संप्रदाय के श्रद्धालुओं तथा युवाओं सहित 500 से अधिक हिन्दू सम्मिलित हुए।

‘गुरुकुलम् ग्लोबल स्कूल’ के विद्यार्थियों ने शास्त्रानुसार दीपावली मनाने का लिया संकल्प !
देवद (पनवेल) स्थित सनातन आश्रम से वीरतापूर्ण जयघोष के साथ दुर्गामाता दौड का शुभारंभ
मुंबई के सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को रणजित सावरकर और अभय वर्तक की भेंट!
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...