
धनबाद (झारखंड) – संपूर्ण मानवजाति के कल्याण हेतु कार्यरत सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मई २०२६ के दौरान झारखंड एवं कोलकाता के क्षेत्रों में ‘रामराज्य अभियान’ के अंतर्गत विविध आध्यात्मिक उपक्रम आयोजित किए गए । इन उपक्रमों में धर्मप्रेमियों तथा हिंदुत्वनिष्ठों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया तथा प्रभु श्रीराम से आदर्श ‘रामराज्य’ की स्थापना हेतु प्रार्थना की ।
सनातन संस्था द्वारा आयोजित इस अभियान के अंतर्गत जमशेदपुर, धनबाद एवं कोलकाता के विभिन्न मंदिरों में ‘मनौती मांगना’, ‘मंदिर स्वच्छता अभियान’ जैसे उपक्रम आयोजित किए गए । अनेक धर्मप्रेमियों ने राष्ट्र और धर्म के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया । धनबाद के लक्ष्मीनारायण मंदिर, धनसार, राम मंदिर कुसुम विहार कोलकाता के हातियारा, हावडा के आद्य शंकराचार्य मंदिर, न्यू टाउन के जगन्नाथ मंदिर, राम मंदिर एवं वासुदेव पाडा एवं जमशेदपुर के बिरसानगर के संकट मोचन मंदिर में रामराज्य निर्माण हेतु मनौती मांगने का उपक्रम हुआ ।
मंदिरों की पवित्रता एवं चैतन्य बनाए रखने हेतु मंदिर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया । इसमें धनबाद के शिव मंदिर, बेकार बांध, राम मंदिर, कुसुम विहार, लक्ष्मीनारायण मंदिर, धनसार, कोलकाता के हातियारा एवं वासुदेव पाडा में मंदिर स्वच्छता के उपक्रम में धर्मप्रेमियों ने उत्साह से सहभाग लिया ।
क्षणिकाएं
१. कोलकाता के आयोजित उपक्रम में सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी के लिए की जा रही निःस्वार्थ प्रार्थना को देखकर मंदिर के पुजारी अत्यंत प्रभावित हुए । उन्होंने कहा कि ‘‘ऐसी निःस्वार्थ प्रार्थना कोई नहीं करता, आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं ।’’
२. धनबाद के लक्ष्मीनारायण मंदिर में बच्चों सहित उपस्थित अभिभावकों ने राष्ट्र एवं धर्म जागृति के विषय में जानकारी प्राप्त की । मंदिर स्वच्छता सेवा उपक्रम में बच्चे भी सहभागी हुए थे !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के अशोका सिटी सोसाइटी में सनातन संस्था द्वारा नवरात्रि के अवसर पर...
फरीदाबाद (हरियाणा) में सनातन संस्था द्वारा महालय श्राद्ध के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रवचन का...