इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक महोत्सव में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को जिज्ञासुओं ने दिया उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर

देहली के ऐतिहासिक परिसर में आयोजित ‘इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक महोत्सव (आई.सी.एफ. २०२६)’ भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं अध्यात्म का एक अनोखा संगम सिद्ध हुआ । सनातन संस्था की ओर से आयोजित ग्रंथ-प्रदर्शनी इस महोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी ।

झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर देवताओं के चरणों में मन्नत मांगी !

सनातन संस्था की ओर से अक्षय तृतीया के पावन पर्व झारखंड एवं बंगाल में ‘रामराज्य-निर्माण अभियान’ अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रामराज्य स्थापना हेतु संकल्प कार्यक्रम सम्पन्न हुए ।

झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !

मंदिरों की पवित्रता एवं चैतन्य बनाए रखने हेतु मंदिर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया । इसमें धनबाद के शिव मंदिर, बेकार बांध, राम मंदिर, कुसुम विहार, लक्ष्मीनारायण मंदिर, धनसार, कोलकाता के हातियारा एवं वासुदेव पाडा में मंदिर स्वच्छता के उपक्रम में धर्मप्रेमियों ने उत्साह से सहभाग लिया ।

सनातन संस्था का कार्य अदभुत एवं हिन्दुत्व के लिए संजीवनी है ! – पंडित गौरांग गौरीजी, कथावाचक, वृंदावन

यहां चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के आध्यात्मिक आयोजन में वृंदावन से आई पंडित गौरांग गौरीजी से सनातन संस्था के साधक श्री. रणजीत सिंह मिले, तथा उन्हें संस्था के उद्देश्यों से परिचित कराया ।

सनातन संस्था द्वारा मथुरा के बृज लक्ष्मी धाम में सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग का 5 दिवसीय आयोजन

सनातन संस्था की ओर से बच्चों में अच्छे संस्कार हो इस दृष्टि से ५ दिन का सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग भारत भर में आयोजित किया जा रहा है । इस वर्ग में बच्चों को भगवान का नामजप करना, नमस्कार करने की उचित पद्धति, गुण बढाने हेतु क्या प्रयास करे यह सिखाया । अपने राष्ट्र पुरुष, महान संत और ऋषि मुनियों की जानकारी भी दी गई ।

रामराज्य की स्थापना हेतु सामूहिक प्रार्थना का आयोजन

मथुरा, 16 मई 2026 को श्री जी गार्डन 1 सोसाइटी में मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद रामराज्य स्थापना के लिए सामूहिक प्रार्थना और प्रतिज्ञा ली गई । सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले जी के जन्मोत्सव के अवसर पर यह प्रतिज्ञा ली गई ।

अमरावती के भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम में सदिच्छा भेंट !

देशभर के युवक-युवतियों को उचित मार्ग दिखाने का कार्य सनातन संस्था करती है, ऐसे गौरवपूर्ण उद्गार अमरावती के भाजपा राज्यसभा सांसद एवं महाराष्ट्र के पूर्व कृषि मंत्री डॉ. अनिल बोंडे ने रामनाथी (फोंडा, गोवा) स्थित सनातन आश्रम की सदिच्छा भेंट के अवसर पर व्यक्त किए ।

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य हिन्दू एकता फेरी !

सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से देशभर में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी निमित्त साढे तीन शक्तिपीठों में से एक तथा श्री महालक्ष्मी देवी की कृपा से पावन हुई करवीर नगरी में 10 मई 2026 को भव्य हिन्दू एकता फेरी का आयोजन किया गया।

प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ काजल हिंदुस्थानी ने किया रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम का अवलोकन !

साधकों से वार्तालाप करते हुए काजल हिंदुस्थानी ने कहा कि आपके महान गुरुदेवजी के कारण आप में साधना की ऊर्जा उत्पन्न हुई है । इस ऊर्जा का उपयोग समष्टि के लिए किया जाना चाहिए ।

भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !

भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक एवं कैलाश मठ की प्रतिनिधि स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने २४ अप्रैल को गाेवा के सनातन आश्रम को सद्भावना भेंट दी । वे बेंगलुरू के श्री राजराजेश्वरी मंदिर की निवासी हैं ।