
मथुरा (उत्तर प्रदेश) – हिन्दू नववर्ष ‘चैत्र शुक्ल प्रतिपदा’ के उपलक्ष्य में मथुरा में ‘नववर्ष मेला समिति’ द्वारा आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से ग्रंथ एवं सात्त्विक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई । इस प्रदर्शनी में प्रतिकात्मक ब्रह्मध्वज लगाए गए तथा उसके माध्यम से शास्त्र के अनुसार नववर्ष कैसे मनाना चाहिए ?, इस विषय में उद्बोधन किया गया । नववर्ष के उपलक्ष्य में उपासना सहित जिज्ञासुओं को विभिन्न विषयों की शास्त्रीय जानकारी देना, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य था । इस प्रदर्शनी के माध्यम से सनातन संस्कृति, धर्मशास्त्र, बालसंस्कार, आयुर्वेद एवं अध्यात्म, राष्ट्रधर्म जैसे विषयों पर आधारित ग्रंथों का प्रसार किया गया, साथ ही सनातन धर्म एवं संस्कृति के विषय में समाज में जागरूकता लाने का भी प्रयास किया गया । अनेक जिज्ञासुओं ने इस प्रदर्शनी का लाभ उठाया ।
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के अशोका सिटी सोसाइटी में सनातन संस्था द्वारा नवरात्रि के अवसर पर...