‘गुरुकुलम् ग्लोबल स्कूल’ के विद्यार्थियों ने शास्त्रानुसार दीपावली मनाने का लिया संकल्प !

विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करती हुईं कु. पूनम चौधरी

मथुरा (उत्तरप्रदेश) – ‘गुरुकुलम् ग्लोबल स्कूल’ के विद्यार्थियों को शास्त्रानुसार दीपावली कैसे मनानी चाहिए तथा पटाखों के माध्यम से देवी-देवताओं एवं राष्ट्रवीरों का होनेवाला अनादर कैसे रोकना चाहिए, इस विषय में सनातन संस्था की ओर से कु. पूनम चौधरी ने मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभाग लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ‘हम शास्त्रानुसार दीपावली मनाएंगे तथा देवी-देवताओं का अनादर नहीं करेंगे’, ऐसी शपथ भी ली।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘सनातन संस्था की ओर से विद्यार्थियों को त्योहारों के विषय में बहुत अच्छी एवं उपयोगी जानकारी दी गई। भविष्य में भी विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।’

इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने विद्यालय के पुस्तकालय के लिए सनातन संस्था के विभिन्न ग्रंथों की मांग की। कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती श्वेता जग्गी एवं श्री. श्रेयस पिसोलकर भी उपस्थित थे।

Leave a Comment