‘जय श्रीराम’ के नारों से लगा करवीर नगरी में रामराज्य का जयकारा : विभिन्न संप्रदायों एवं आध्यात्मिक संस्थाओं की हभागिता

कोल्हापुर – सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से देशभर में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी निमित्त साढे तीन शक्तिपीठों में से एक तथा श्री महालक्ष्मी देवी की कृपा से पावन हुई करवीर नगरी में 10 मई 2026 को भव्य हिन्दू एकता फेरी का आयोजन किया गया। इस फेरी के माध्यम से रामराज्य अर्थात हिन्दू राष्ट्र की स्थापना का संकल्प किया गया। इस यात्रा में वारकरी संप्रदाय, श्री संप्रदाय, ‘भागीरथी महिला मंच’, श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान, ‘इस्कॉन’, भजनी मंडळ, भाजपा, शिवसेना, पतित पावन संघटना, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू महासभा, कोल्हापुर जिला ब्राह्मण पुरोहित संघ आदि विभिन्न संप्रदायों एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के साथ बड़ी संख्या में हिन्दू सहभागी हुए। इस अवसर पर सनातन संस्था की सद्गुरु स्वाती खाडयेजी एवं पू. (कु.) दीपाली मतकरजी की वंदनीय उपस्थिति रही ।


मिरजकर तिकटी में प्रसिद्ध व्यवसायी श्री जयंतीभाई पटेल के हस्तों धर्मध्वज का पूजन किया गया। इसके पश्चात मान्यवरों के हस्तों सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी, श्री महालक्ष्मी देवी तथा श्री ज्योतिबा देव की पालखी का पूजन किया गया। फेरी में चारपहिया वाहन पर स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा सभी के आकर्षण केंद्र रही। सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री अभय वर्तक ने फेरी का उद्देश्य स्पष्ट किया। मिरजकर तिकटी, खरी कॉर्नर, महाद्वार रोड होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा (शिवतीर्थ) पर फेरी का समापन हुआ। फेरी के अग्रभाग में धर्मध्वज था, जबकि पीछे सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी, श्री महालक्ष्मी देवी एवं श्री ज्योतिबा देव के चित्रों से सुसज्जित पालखी थी। फेरी मार्ग में अनेक लोगों ने धर्मध्वज की आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
‘सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी का धर्मसेवकों को मार्गदर्शन’ इस ग्रंथ का लोकार्पण !

समापन के अवसर पर सनातन संस्था की सद्गुरु स्वाती खाडयेजी, श्री. अभय वर्तक तथा आरोग्यभारती की वैद्य अश्विनी माळकर ने उपस्थितों को संबोधित किया। इस अवसर पर मान्यवरों के हस्तों ‘सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी का धर्मसेवकों को मार्गदर्शन’ इस मराठी ग्रंथ का लोकार्पण किया गया।


क्षणचित्र
1. ‘सव्यसाची गुरुकुलम्’ द्वारा प्रस्तुत शिवकालीन युद्धकलाओं के चित्ताकर्षक प्रदर्शन ने तेजस्वी शिवकाल की स्मृतियां ताजा कर दीं । इस अवसर पर लव जिहाद की भयावहता दर्शाने वाली झांकी प्रस्तुत की गई।
2 मर्दानी खेल पथक, लेझीम पथक, गदा पथक, शाहिरी पथक, बांसुरी पथक, वानर सेना पथक, ढोल पथक, प्रथमोपचार पथक, लाठी का प्रदर्शन करनेवाला ‘रणरागिणी’ पथक तथा टाळ-मृदंग लिए वारकरी पथक सहित लगभग ५० प्रकार के विभिन्न पथक फेरी में सहभागी हुए। इनके सहभाग से फेरी का वातावरण अत्यंत चैतन्यमय हो गया था।
3. नौ गज की साड़ी धारण किए कलशधारी महिलाएं, पारंपरिक वेशभूषा में सहभागी साधक तथा स्वरक्षण के प्रदर्शन करने वाले क्षात्रवीर फेरी में सहभागी हुए।
4. फेरी में वारकरियों के ‘राम कृष्ण हरि’ के जयघोष से कोल्हापुरवासियों ने आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के अशोका सिटी सोसाइटी में सनातन संस्था द्वारा नवरात्रि के अवसर पर...