देवद (पनवेल) स्थित सनातन आश्रम से वीरतापूर्ण जयघोष के साथ दुर्गामाता दौड का शुभारंभ

Article also available in :

दुर्गामाता दौड में सहभागी हिंदू

पनवेल – श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान की ओर से 16 अक्टूबर को देवद गांव में श्री दुर्गामाता दौड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शंखनाद के पश्चात सनातन आश्रम के साधक श्री शंकर नरुटे (आध्यात्मिक स्तर 66 प्रतिशत) ने धर्मध्वज का पूजन किया। साधिकाओं ने ध्वज का औक्षण किया। इसके पश्चात श्रीफल अर्पित कर पुनः शंखनाद किया गया और दौड का शुभारंभ हुआ।देवद स्थित सनातन आश्रम से प्रारंभ हुई यह दौड पूरे गांव में भ्रमण करने के पश्चात पुनः आश्रम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। दौड के दौरान ‘पुण्यश्लोक छत्रपति शिवाजी महाराज की जय!’, ‘धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की जय!’ और ‘श्री दुर्गादेवी की जय!’ जैसे वीरतापूर्ण जयघोष किए गए।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने धर्मध्वज का पूजन किया। स्थानीय श्री ग्रामदेवी मंदिर में दौड के पहुंचने पर सुहागिन महिलाओं ने पूजन किया। इसके पश्चात दौड में सहभागी हिन्दुत्वनिष्ठों ने मंदिर में आरती की।
इस दौड में श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान के धारकरी, महिलाएं, बच्चे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता तथा सनातन संस्था के साधक उत्साहपूर्वक सहभागी हुए।

राष्ट्र एवं धर्म के कार्य हेतु संगठित हों! – संजय पाटील, रायगढ जिलाध्यक्ष, श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान, पनवेल

संजय पाटील ने कहा, “प्रतिवर्ष सनातन आश्रम से दुर्गामाता दौड का प्रारंभ होना हमारा सौभाग्य है। सनातन संस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रही है। हम सभी को एकजुट होकर राष्ट्र एवं धर्म के कार्य में योगदान देना चाहिए!”

मिरज में सनातन संस्था की ओर से श्री दुर्गामाता दौड का उत्साहपूर्वक स्वागत !

हिन्दवी स्वराज्य की पुनर्स्थापना के लिए मां जगदंबा हमारे हृदय में विराजमान हों ! – पू. संभाजीराव भिडे गुरुजी

सांगली– मां जगदंबा के चरणों में आज नवरात्रि की नौवीं माला अर्पित करते हुए आइए, हम उनसे यह प्रार्थना करें कि हिन्दवी स्वराज्य की पुनर्स्थापना के लिए मां जगदंबा हम सभी के हृदय में वास करें, हमारे हृदय में विराजमान हों और भारत माता के ऋण से मुक्त होने के लिए हमें शक्ति प्रदान करें।

परमेश्वर ने इस विश्व की रचना करने के पश्चात जगत माता का यह परिपूर्ण स्वरूप धारण कर हम सभी के हृदय में अपना स्थान बनाया है। प्रत्येक स्त्री का सम्मान करना, उसके विभिन्न स्वरूपों का सम्मान करने के समान है। लाखों वर्षों का इतिहास समेटे इस भारत भूमि का जीवन मां जगदंबा की कृपा से निरंतर गतिमान है। मां जगदंबा के अधिष्ठान से ही भारत पुनः शक्तिशाली बनकर विश्वगुरु के पद पर विराजमान होगा, ऐसा मार्गदर्शन पू. संभाजीराव भिडे गुरुजी ने किया। वे नवरात्रोत्सव के अंतर्गत आयोजित श्री दुर्गा दौड के अवसर पर धारकरियों को संबोधित कर रहे थे।

मिरज में सनातन संस्था की ओर से ध्वजपूजन !

मिरज के संभा तालीम चौक परिसर में सनातन संस्था की ओर से ध्वज पूजन कर श्री दुर्गामाता दौड का उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वागत किया गया। इस अवसर पर सनातन संस्था के श्री. प्रकाश जोशी, सौ. नयना जोशी, सौ. जयश्री भंडारे, श्री. किरण कुलकर्णी एवं श्री. विजय भट आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment