
मुंबई- ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक’ के कार्याध्यक्ष श्री. रणजित सावरकर और सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री.अभय वर्तक ने २४ सितंबर को भांडुप के विभिन्न सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल जैसे ओंकार मित्रमंडल, शिवशंभो मित्रमंडल, समर्थनगर के मराठा मित्रमंडल आदि मंडलों को भेंट दी। इस अवसर पर उन्होंने गणेशोत्सव मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर धर्मकार्य के लिए संगठित होने का आवाहन किया और सभी के साथ श्री गणेशजी की आरती भी की।

गणेशोत्सव के माध्यम से क्षात्रतेज जागृत करें! – रणजित सावरकर, कार्याध्यक्ष, स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक
दैत्य का नाश करने वाले श्री गणेश हमारे आराध्य देवता हैं। हिन्दुओं पर आक्रमण करने का दुस्साहस कोई न करे, ऐसा अपना सामर्थ्य निर्माण करें। श्रीगणपति से अपनी रक्षा करने की प्रार्थना करते समय स्वयं की रक्षा करने की क्षमता प्राप्त करने के लिए भी प्रार्थना करें।

शास्त्र को समझकर श्रीगणेश की आराधना करें! – अभय वर्तक, प्रवक्ता, सनातन संस्था
सतयुग में श्रीगणेश का वाहन सिंह, त्रेतायुग में मयूर, जबकि द्वापर और कलयुग में श्री गणेश का वाहन मूषक है। युग के अनुसार श्रीगणेश ने अपना वाहन बदला, फिर भी प्रत्येक युग में पाश और अंकुश ये शस्त्र स्थायी रहे हैं। इसलिए शास्त्र को समझकर श्रीगणेश की आराधना करें।
‘गुरुकुलम् ग्लोबल स्कूल’ के विद्यार्थियों ने शास्त्रानुसार दीपावली मनाने का लिया संकल्प !
हिन्दुओं को नवरात्रि में केवल 9 दिनों तक ही देवी का जागरण नहीं, बल्कि वर्षभर...
देवद (पनवेल) स्थित सनातन आश्रम से वीरतापूर्ण जयघोष के साथ दुर्गामाता दौड का शुभारंभ
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...