
धारूहेड़ा (हरियाणा) – दिनांक 23 सितंबर से 28 सितंबर तक सनातन संस्था ओर से धारूहेड़ा के सोसाइटी बेस्टेक सिटी के मंदिर में प्रवचन और नामजप का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत नवरात्रि शास्त्र अनुसार कैसे मनाएं, अखंड दीप क्यों जलाना चाहिए, कुमारिका पूजन कैसे करें, देवी मां को कुमकुमार्चन करने से कैसे देवी मां की शक्ति और कृपा आशीर्वाद प्राप्त होता है इन सब विषयों पर मार्गदर्शन किया गया और प्रत्यक्ष में देवी मां को कुमकुमार्चन भी किया गया । इसका लाभ वहां उपस्थित सभी जिज्ञासुओं ने लिया । वहां उपस्थित एक जिज्ञासु ने बताया कि हमें तो यह शास्त्र कुछ पता ही नहीं था आपसे हमे अच्छी जानकारी प्राप्त हुई और उन्होंने सनातन संस्था के सभी प्रवचनों में जुड़ने की इच्छा व्यक्त की ।

‘गुरुकुलम् ग्लोबल स्कूल’ के विद्यार्थियों ने शास्त्रानुसार दीपावली मनाने का लिया संकल्प !
हिन्दुओं को नवरात्रि में केवल 9 दिनों तक ही देवी का जागरण नहीं, बल्कि वर्षभर...
देवद (पनवेल) स्थित सनातन आश्रम से वीरतापूर्ण जयघोष के साथ दुर्गामाता दौड का शुभारंभ
मुंबई के सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को रणजित सावरकर और अभय वर्तक की भेंट!
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !