खरा ध्यान किसे कहते हैं और इसके लिए गुरु की आवश्यकता क्यों प्रतीत होती है ?
कभी-कभी ध्यानमार्ग का अनुसरण करनेवाले योगी ध्यान का आधार लेते हैं; परंतु जो आत्मप्रेरित है, सहज ही आरंभ होता है, वही खरा ध्यान है । यह सहजध्यान आरंभ करने हेतु गुरु की आवश्यकता प्रतीत होती है; क्योंकि केवल उन्हीं की अंतःस्थिति उच्च श्रेणी की होती है । गुरु के कारण आरंभ हुआ सहजध्यान ही अंत में योगी को पूर्णत्व की प्राप्ति करवा सकता है ।