दशहरा (विजयादशमी)
आश्विन शुक्ल दशमी की तिथि पर दशहरा मनाते हैं । दशहरे के पूर्व के नौ दिनों में अर्थात नवरात्रिकाल में दसों दिशाएं देवी मां की शक्ति से आवेशित होती हैं । दशमी की तिथि पर ये दिशाएं देवी मां के नियंत्रण में आ जाती हैं अर्थात् सभी दिशाओं पर विजय प्राप्त होती है । इसी कारण इसे दशहरा कहते हैं ।