
गुरुपूर्णिमा अर्थात गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और गुरुसेवा के लिए संकल्प लेने का पावन दिवस ! जब-जब राष्ट्र और धर्म पर संकट आया हैं, तब-तब धर्मस्थापना का कार्य इसी ‘गुरु-शिष्य’ परंपरा ने किया है । गुरुपूर्णिमा के अवसर पर इस महान गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण करना अत्यंत आवश्यक है । वर्तमान में ‘अमेरिका-ईरान युद्ध’ का प्रभाव पूरे विश्व पर व्यापक रूप से पड रहा है । भारत को भी प्रतिदिन प्राकृतिक आपदाओं तथा विभिन्न प्रकार के आक्रमणों सहित किसी न किसी नए संकट का सामना करना पड रहा है । ‘ऐसे संकट के समय क्या करें ?’, इसका उत्तर भारत की अद्वितीय धरोहर ‘गुरु-शिष्य परंपरा’ ने पहले ही दे दिया है । वह उत्तर समाज तक पहुंचाने के लिए सनातन संस्था की ओर से इस वर्ष गुरुपूर्णिमा महोत्सव ‘रामराज्य के निर्माण की दिशा स्पष्ट करनेवाले उत्सव’ के रूप में मनाया गया । यह उत्सव बुधवार, २९ जुलाई को पूरे देश में ८१ स्थानों पर आयोजित किया गया । इस महोत्सव में रामराज्य की स्थापना हेतु संकल्प और नामजप भी किया गया ।
इन सभी कार्यक्रमों में साधकों और जिज्ञासुओं ने गुरुतत्त्वरूपी चैतन्य का अनुभव लिया, साथ ही गुरुदेव की कृपा का अनुभव कर वे भावविभोर हो गए ।
…ऐसा रहा यह पावन महोत्सव !
इस महोत्सव के आरंभ में श्री व्यासपूजन और प.पू. भक्तराज महाराजजी के चित्र का पूजन (गुरुपूजन) किया गया । तत्पश्चात संत-संदेश का वाचन और साधकों का अनुभव-कथन हुआ । इस अवसर पर कुछ स्थानों पर धर्मरक्षकों एवं हिन्दुत्वनिष्ठों का सम्मान भी किया गया । तदनंतर राष्ट्रभक्तों तथा धर्मनिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन हुआ । ‘सनातन संस्था एवं संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का कार्य’ विषय पर एक लघुचित्र (डॉक्यूमेंट्री) भी दिखाया गया । इस अवसर पर ‘रामराज्य अर्थात् हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु संघर्ष एवं दिशा’ विषय पर मार्गदर्शन किया गया । स्वरक्षा की सरल पद्धतियों के व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमो) के साथ महोत्सव का समापन हुआ ।
इस महोत्सव में विभिन्न विषयों पर आधारित ग्रंथों की प्रदर्शनी तथा राष्ट्र एवं धर्म से संबंधित फलकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी । अनेक श्रद्धालुओं ने इसका लाभ उठाया ।
गुरुपूर्णिमा के निमित्त सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी का श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा नीलेश सिंगबाळजी ने किया औक्षण !

रामनाथी (गोवा) – महर्षि ने नाडीपट्टिका में किए उल्लेख के अनुसार सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी की एक आध्यात्मिक उत्तराधिकारिणी श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा नीलेश सिंगबाळजी ने गुरुपूर्णिमा के दिन अर्थात २९ जुलाई को उनका औक्षण किया । इस औक्षण के समय सनातन वेदपाठशाला के श्री. अमर जोशी ने वेदमंत्रपठन किया ।
आगामी भीषण आपातकाल में उबरने और ‘रामराज्य’ की स्थापना हेतु साधना ही एकमात्र विकल्प ! – सनातन संस्था के वक्ताओं के मौलिक विचार

धनबाद (झारखंड)- संपूर्ण विश्व पर मंडराता तृतीय विश्वयुद्ध का संकट, बढती महंगाई, बेरोजगारी, जानलेवा प्रतिस्पर्धा और इनसे समाज में व्याप्त निराशा जैसी अत्यंत भीषण एवं अस्थिर स्थिति से समाज को उबारने के लिए अब केवल भौतिक उपाय पर्याप्त नहीं हैं । आज दिशाहीन समाज को पुनः एक बार प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर आधारित ‘रामराज्य’ की अत्यंत आवश्यकता है । यह रामराज्य केवल राजनीतिक अथवा भौतिक प्रयासों से साकार नहीं होगा, अपितु इसके लिए समाज में ‘साधना’ और ‘गुरुचरणों’ का सुदृढ आध्यात्मिक अधिष्ठान होना अनिवार्य है । जब समाज की आध्यात्मिक श्रद्धा प्रत्यक्ष सुशासन में परिवर्तित होती है, तभी सही अर्थों में रामराज्य का सूर्योदय होता है, ऐसा मार्गदर्शन सनातन संस्था के वक्ता ने किया ।
भारत के प्राचीन, गौरवशाली तथा शौर्यपूर्ण इतिहास को लोगों से दूर कर दिया गया – पू. डॉ. शिबनारायण सेनजी, शास्त्र धर्म प्रचार सभा, सहसचिव, कोलकाता
महोत्सव में प्रमुख वक्ता पू. (डॉ.) शिबनारायण सेनजी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘स्वतंत्रता के उपरांत हमारे इतिहास के साथ छेडछाड की गई और भारत के प्राचीन, गौरवशाली तथा शौर्यपूर्ण इतिहास को लोगों से दूर कर दिया गया । अन्यथा हमारा इतिहास सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है ।’’ आगे उन्होंने बताया कि ‘‘हमें सदैव भगवान की शरण में रहना चाहिए और हमें वही कार्य करना चाहिए जो भगवान को प्रिय है ।’’
धनबाद (झारखंड) – झारखंड प्रांत, क्रीडा भारती के अध्यक्ष श्री. फूल सिंह धर्म ने संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा हेतु समाज का संगठित होना समय की आवश्यकता है, इस विषय पर मार्गदर्शन किया, साथ ही सनातन संस्था की ओर से श्रीमती मधुलिका गोयल ने राष्ट्र-धर्म के विषय पर मार्गदर्शन किया ।
उत्तर प्रदेश के भदोही में श्री. गुरुराज प्रभु तथा सुल्तानपुर में श्रीमती रीता पाठक तथा बिहार के हाजीपुर में श्रीमती सानिका सिंह तथा समस्तीपुर में श्री. संजय सिंह ने गुरुपूर्णिमा महोत्सव में उपस्थितों का मार्गदर्शन किया ।
मथुरा (उत्तरप्रदेश) में युवा आध्यात्मिक व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न !
फरीदाबाद (हरियाणा) में नवरात्रोत्सव के दौरान सनातन संस्था द्वारा आयोजित व्याख्यान और ग्रंथ प्रदर्शनी को...
‘सेवाज्ञ फाउंडेशन’ की ‘युवा धर्म संसद’ में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी विशेष आकर्षण बनी !
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद अशोक चव्हाण की पत्नी सौ. अमिता चव्हाण द्वारा...
विभिन्न मंदिरों में सनातन संस्था की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों में अवश्य पधारें !
गाजियाबाद में सनातन संस्था द्वारा ‘तनावमय जीवन में धर्माचरण एवं साधना द्वारा प्रति क्षण आनंद...