रामायणकाल का इतिहास प्राप्त तथा आज के दिन बौद्धों के प्रभाववाला कदरगामा (श्रीलंका) का कार्तिकेय स्वामी का जागृत मंदिर !
अधिकांश तमिल भाषियों की कुलदेवता कार्तिकेय स्वामी हैं । तमिलनाडू में कार्तिकेय स्वामी के ६ स्थान विख्यात हैं । उसके पश्चात भारत के बाहर का कार्तिकेय स्वामी का सबसे विख्यात तथा जागृत मंदिर है श्रीलंका के कदरगामा में ! ‘कदरगामा’ एक बौद्ध नाम है ।
