महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय का विशेषतापूर्ण अनुसंधान !


१७.१.२०१६ को उच्छिष्ट गणपति यज्ञ की तापमानमापक (मिनी रे थर्मामीटर) यंत्र द्वारा किए गए निरीक्षण

टीप : इस उपकरण की सहायता से यज्ञकुंड तथा शॉल का ४ फीट दूरी से तापमान गिना गया है । इस उपकरण को सीधे शरीर का तापमान गिनने के लिए नहीं बनाया गया है । अतः शरीरपर ओढी हुई शॉल का तापमान गिना गया है ।
विवरण
परीक्षण के समय यज्ञकुंड का तापमान १४६.५ अंश सेल्सियस था । उस समय यज्ञकुंड में समर्पित प.पू. रामभाऊस्वामीजी के शरीरपर ओढी हुई शॉल का तापमान ३९.५ अंश सेल्यियस था । प.पू. रामभाऊस्वामीजी के आध्यात्मिक सामर्थ्य के कारण अत्यंत उच्च तापमान में भी उनके शरीरपर ओढी हुई चादर का तापमान नहीं बढा है ।
संतों की साधना के कारण दहकता यज्ञाग्नि उनके शरीर को जला नहीं सकता, इसका यह दुर्लभ उदाहरण है । ऐसा केवल आध्यात्मिक साधना से ही संभव हो सकता है । श्रीमद् भगवद्गीता में बताया गया है कि दहकते अग्नि में भी केवल ईश्वर की कृपा से ही भक्त प्रल्हाद सुरक्षित रह सके । इसे देखने से हिन्दुआें के धर्मग्रंथ में दिए गए उदाहरण कोई काल्पनिक कथाएं नहीं है, यह सिद्ध होता है ।
– श्री. रूपेश रेडकर, महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय, गोवा (१५.१.२०१६)
प.पू. रामभाऊस्वामीजी को अग्नि स्पर्श नहीं कर सकती, इसका आध्यात्मिक कारण
प.पू. रामभाऊस्वामी में व्याप्त तेजतत्त्व अग्नि से भी अधिक है; इसलिए अग्नि उन्हें तथा उनके वस्रों को तनिक भी स्पर्श नहीं कर सकता । – परात्पर गुुरु डॉ. आठवलेजी
सनातन-निर्मित श्री गणपति के चित्रों की आध्यात्मिक विशेषताएं
‘श्री सिद्धिविनायक मूर्ति प्रतिष्ठापना विधि’का विधि के घटक एवं पुरोहितों पर सकारात्मक परिणाम होना
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी द्वारा बताया प्रतिशत और उपकरणों द्वारा किए परीक्षण में समानता होना...
वैज्ञानिक तथा यज्ञ के विषय में अध्ययन करनेवाले अभ्यासी, साथ ही इस विषय की शिक्षा...
वैज्ञानिक परीक्षण : प.पू. रामभाऊस्वामीजी द्वारा गोवा के सनातन आश्रम में किए गए उच्छिष्ट गणपति...
७८ वर्षीय प.पू. रामभाऊस्वामीजी के चिकित्सकीय परीक्षण की जानकारी