सनातन संस्था पर प्रतिबंध की मांग आैर हिन्दुत्वनिष्ठों पर हो रही अन्यायपूर्ण कार्यवाही का निषेध !
नालासोपारा विस्फोटक प्रकरण आैर दाभोलकर हत्या प्रकरण के अनुषंग से गत एक महीने में ९ हिन्दुत्वनिष्ठों को बंदी बनाया गया है । इनमें से कोर्इ भी सनातन संस्था का साधक नहीं है, तब भी सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग कुछ राजनीतिक दल, संगठन, तथाकथित आधुनिकतावादी, मुसलमान नेता आदि कर रहे हैं ।