
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ||
पान चढे फूल चढे और चढे मेवा
लड्डुअन के भोग लगे संत करें सेवा ||
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ||
एकदंत दयावंत चारभुजाधारी
माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी ||
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ||
अंधे को आंख देत कोढिन को काया
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया ||
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ||
‘सूर’ श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ||
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ..
माघी श्री गणेश जयंती (Ganesh Jayanti 2026)
चतुर्थी तिथि का महत्त्व तथा गणेशजी के विविध अवतारों के नाम एवं उनका कार्य
कुछ विशिष्ट उद्देश्यों के लिए श्री गणेशजी की उपासना करते समय पठने आवश्यक मंत्र !
गणेशभक्तों, भावभक्ति एवं धर्मपालन को जीवन में पहला और प्रमुखता से स्थान देना आवश्यक !
श्री गुरु की आरती : ज्योत से ज्योत जगाओ
श्रीरामजी की आरती !