रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम में भावपूर्ण वातावरण में ऋषियाग संपन्न !
४ वेद, ६ शास्त्र, उपनिषद, श्रुति-स्मृति तथा पुराणों के साथ विविध माध्यमों से संपूर्ण मनुष्यजाति को ज्ञान प्रदान कर मोक्षमार्ग दिखानेवाले ऋषियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने एवं इस ज्ञान द्वारा पूरे विश्व का कल्याण होने के उदात्त्त हेतु से २१ सितंबर को रामनाथी, गोवा के सनातन संस्था के आश्रम में ऋषियाग संपन्न हुआ ।