दाभोलकर का वैचारिक विरोध करने के कारण ही उनकी हत्या के प्रकरण में सनातन को फंसाया जा रहा है ! – अधिवक्ता कमलेशचंद्र त्रिपाठी, इंडिया विद विजडम ग्रुप, वाराणसी, उत्तरप्रदेश
पिछले ५ वर्षों से मैं सनातन संस्था से भली-भांति परिचित हूं । संस्था के साधक, उनका कार्य और कार्य करने की पद्धति के संदर्भ में मुझे जानकारी है । सनातन संस्कृति, सनातन धर्म, परंपरा इत्यादि बातें उनके मूल स्वरूप में संपूर्ण देश को समझ आए, इस हेतु प्रसार करना सनातन का कार्य है ।
