
१. भारत में दिखाई देनेवाला खग्रास चंद्रग्रहण शुक्रवार, आषाढ पूर्णिमा (२७.७.२०१८) को खग्रास चंद्रग्रहण है ।
१ अ. खग्रास चंद्रग्रहण
सूर्य एवं चंद्र के मध्य पृथ्वी के आने पर, पृथ्वी की छाया चंद्र पर पडती है और चंद्र का तेज न्यून होता है । उस समय चंद्र लालिमायुक्त भूरे रंग का दिखाई देता है । पृथ्वी की छाया में पूर्ण चंद्र आने पर खग्रास चंद्रग्रहण होता है ।
२. २७.७.२०१८ को भारत में सर्वत्र दिखाई देनेवाले खग्रास चंद्रग्रहण के समय, उस कालावधि में पाले जानेवाले नियम तथा राशि अनुसार फल
आषाढ पूर्णिमा को (२७.७.२०१८) चंद्रग्रहण है । यह ग्रहण भारत में सर्वत्र ‘खग्रास’ दिखाई देनेवाला है । ग्रहण २७.७.२०१८ की रात्रि ११.५४ से ३.४९ तक है । ग्रहणकाल में की गई साधना का फल सहस्रों गुना अधिक प्रमाण में मिलता है । इसलिए ग्रहणकाल में साधना को प्रधानता देना महत्त्वपूर्ण है ।
२ अ. चंद्रग्रहण दिखाई देनेवाले प्रदेश
भारत सहित संपूर्ण एशिया खंड, यूरोप, अफ्रिका खंड, दक्षिण अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पैसिफिक महासागर, हिंद महासागर और अटलांटिक महासागर
२ आ. संपूर्ण भारत में चंद्रग्रहण का समय
२ आ १. स्पर्श (आरंभ) : २३.५४ (रात्रि ११.५४)
२ आ २. संमीलन (ग्रहणस्पर्श (ग्रहण का आरंभ) होने के उपरांत धीरे-धीरे बिंंब का ग्रास होते-होते वह पूर्ण ग्रस्त हो जाए, तो उसे ‘संमीलन’ कहते हैं ।) : रात्रि १.०० (२७.७.२०१८)
२ आ ३. मध्य : रात्रि १.५२
२ आ ४. उन्मीलन (खग्रास ग्रहण के उपरांत बिंबदर्शन के प्रारंभ को ‘उन्मीलन’ कहते हैं ।) : रात्रि २.४४
२ आ ५. मोक्ष (अंत) : उत्तररात्रि ३.४९
२ आ ६. पर्व (टिप्पणी १) (ग्रहण आरंभ से अंत तक की कुल कालावधि) : ३.५५ घंटे टिप्पणी १ – पर्व अर्थात पर्वणी अर्थात पुण्यकाल ! ग्रहण स्पर्श से ग्रहण मोक्ष तक का काल पुण्यकाल है । ‘इस काल में ईश्वरीय अनुसंधान में रहने पर आध्यात्मिक लाभ होता है’, ऐसा शास्त्र में बताया है ।
२ इ. ग्रहण का वेध लगना
२ इ १. अर्थ : ग्रहण से पूर्व चंद्र पृथ्वी की छाया में आना आरंभ होने से उसका प्रकाश धीरे-धीरे न्यून होना आरंभ होता है । इसे ही ‘ग्रहण का वेध लगना’, कहते हैं ।
२ इ २. कालावधि : यह चंद्रग्रहण रात्रि के दूसरे प्रहर में (टिप्पणी २) होने से ३ प्रहर पूर्व, अर्थात २७.७.२०१८ की दोपहर १२.४५ से ग्रहण मोक्ष तक उत्तररात्रि ३.४९ तक) वेध का पालन करें । टिप्पणी २ : ३ घंटों का एक प्रहर होता है । दिन के ४ प्रहर और रात्रि के ४ प्रहर मिलकर एक दिन में कुल ८ प्रहर होते हैं ।
२ इ ३. नियम : वेधकाल में स्नान, देवपूजा, नित्यकर्म, जपजाप्य, श्राद्ध कर्म कर सकते हैं । वेधकाल में भोजन निषेध है; इसलिए अन्नपदार्थ न खाएं; मात्र वेधकाल में आवश्यक हो, तो पानी पीना, मल-मूत्रोत्सर्ग, निद्रा लेना इत्यादि कर्म कर सकते हैं । परंतु ग्रहणकाल में ये कर्म निषिद्ध हैं । बच्चे, बीमार, कमजोर व्यक्ति और गर्भवती स्त्रियां सायंकाल ५.३० से ग्रहण का वेध पालें ।
२ ई. वेध का नियम पालने का आरोग्य की दृष्टि से महत्त्व
२ ई १. शारीरिक / भौतिक : वेधकाल में विषाणु बढने से अन्न शीघ्र खराब होता है । इस काल में रोग प्रतिकारशक्ति कम होती है । इसलिए जिसप्रकार रात्रि का अन्न अगले दिन बासी हो जाता है, उसी प्रकार ग्रहण से पूर्व भी अन्न ग्रहण होने के उपरांत बासी माना जाता है । वह अन्न फेंक दें । यह नियम केवल दूध और पानी को लागू नहीं होता है । ग्रहण से पूर्व दूध और पानी ग्रहण समाप्त होने के उपरांत भी उपयोग कर सकते हैं ।
२ ई २. मानसिक : वेधकाल में मानसिक आरोग्य पर भी परिणाम होता है । मानसोपचार तज्ञों का कहना है कि कुछ लोगों को निराशा आना, तनाव बढना इत्यादि मानसिक कष्ट भी होते हैं ।
२ ई ३. उपाय : वेधारंभ से ग्रहण समाप्त होने तक नामजप, स्तोत्रपठण, ध्यानधारणा इत्यादि धार्मिक कार्य में मन लगाने पर लाभ होता है ।
२ उ. ग्रहण के कृत्य : ग्रहण स्पर्श होते ही स्नान करें । पर्वकाल में देवपूजा, तर्पण, श्राद्ध, जप, होम एवं दान करें । पहले के किसी कारणवश खंडित हुए मंत्र का पुरश्चरण का आरंभ इस कालावधि में करने से उसका अनंत गुना फल मिलता है । ग्रहणकाल में (पर्वकाल में) निद्रा, मल-मूत्रविसर्जन, अभ्यंग (संपूर्ण शरीर को गुनगुना तेल लगाकर, वह शरीर के भीतर जानेतक मर्दन (मालिश) करना), भोजन, खाना-पीना और कामविषयसेवन कर्म न करें । अशौच के रहते ग्रहणकाल में ग्रहणसंबंधी स्नान एवं दान करने तक शुद्धि होती है । ग्रहणमोक्ष के उपरांत स्नान करना चाहिए ।
२ ऊ. ग्रहण का राशि के अनुसार फल
२ ऊ १. शुभ फल : मेष, सिंह, वृश्चिक एवं मीन
२ ऊ २. अशुभ फल : मिथुन, तुला, मकर एवं कुंभ
२ ऊ ३. मिश्र फल : वृषभ, कर्क, कन्या एवं धनु
जिन राशियों का अशुभ फल है, वे लोग एवं गर्भवती महिलाएं चंद्रग्रहण न देखें ।’ (संदर्भ : दाते पंचांग)
– श्रीमती प्राजक्ता जोशी (ज्योतिष फलित विशारद), महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय, ज्योतिष विभाग, सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा. (२२.६.२०१८)
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...