सती का ब्रह्मरंध्र जिस स्थान पर गिरा, वह पाकिस्तानस्थित शक्तिपीठ श्री हिंगलाजमाता !
हिंगलाजमाता मंदिर ५१ शक्तिपीठों में से एक हैं और पाकिस्तान में है । इस स्थान पर सती का ब्रह्मरंध्र (सिर) गिरा था । वह बलुचिस्तान की लारी तालुका की एक घनी घाटी में हैं । हिंगोल नदी के तट पर और मकरान मरुस्थल की खेरथार पहाडियों में बसा श्री हिंगलाजमाता मंदिर करोडों हिन्दुओं का श्रद्धास्थान है ।
