भारत की विजय एवं सैनिकों तथा धर्मकार्य में लगे लोगों की रक्षा हेतु शतचंडी यज्ञ सम्पन्न!

सनातन संस्था के आश्रम में श्री ललिता त्रिशती पूजन!

फोंडा (गोवा) – भारत की विजय, साथ ही सैनिकों, साधकों और देश-विदेश के सनातन धर्मप्रेमियों की रक्षा के उद्देश्य से ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ के उपलक्ष्य में गोवा इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में 35 पुरोहितों द्वारा शतचंडी यज्ञ विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ। यज्ञ की सिद्धि तथा सनातन संस्था का कार्य सतत्‌ बढ़ता रहे, इस हेतु 22 मई को गोवा के रामनाथी स्थित सनातन संस्था के आश्रम में ‘श्री ललिता त्रिशती देवी’ का पूजन भक्तिपूर्वक किया गया। इस विशेष पूजन में तमिलनाडु से आए पूज्य श्री गुरुमूर्ति शिवाचार्य एवं श्री अरुणकुमार गुरुमूर्ति ने त्रिपुरासुंदरी देवी के त्रिशती नामों का उच्चारण कर पुष्पार्चन किया।

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बाळाजी आठवले के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी श्रीसत्शक्ति (सौ.) बिंदा नीलेश सिंगबाल, सद्गुरु नीलेश सिंगबाल, श्रीचित्शक्ति (सौ.) अंजली मुकुल गाडगील एवं सद्गुरु डॉ. मुकुल गाडगील इस पूजन में यजमान रहे। इस अवसर पर सनातन संस्था के संतों और साधकों ने श्रद्धापूर्वक श्री ललितादेवी के चरणों में प्रार्थना अर्पित की।

शतचंडी यज्ञ में आद्यहोम, सप्तशती पारायण, कन्यापूजन, सुवासिनी पूजन, ब्रह्मचारी पूजन, दांपत्य पूजन तथा गोपूजन आदि विधियाँ सम्पन्न हुईं। इस यज्ञ में 100 पाठों का जाप एवं 10 पाठों का हवन सम्पन्न हुआ। श्री ललिता त्रिशती पूजन, ललितादेवी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु किया गया। इस पूजन के माध्यम से सैनिकों, साधकों और धर्मप्रेमियों के शरीर, मन, बुद्धि और सूक्ष्म देह के चारों ओर सुरक्षा कवच निर्माण हो, इस हेतु आदिशक्ति के चरणों में प्रार्थना की गई।

Leave a Comment