हिन्दू राष्ट्र स्थापना हेतु रामनाथी (गोवा) के सनातन आश्रम में प्रत्यंगिरा याग संपन्न !
हिन्दू राष्ट्र स्थापना के कार्य में उत्पन्न सभी आध्यात्मिक बाधाएं दूर हों, परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी का महामृत्युयोग टले और सभी साधकों के आध्यात्मिक कष्ट दूर हों; इसके लिए यहां के सनातन आश्रम में ३० दिसंबर २०१९ को दूसरा प्रत्यंगिरा याग संपन्न हुआ ।
