ठाणे (महाराष्ट्र) के प्रसिद्ध नृत्याचार्य डॉ. राजकुमार केतकरजी एवं डोंबिवली (महाराष्ट्र) के ख्यातिप्राप्त शास्त्रीय गायक श्री. किरण फाटकजी संतपद पर विराजमान !
समर्थ रामदासस्वामी के प्रति भाव रखनेवाले कत्थक नृत्याचार्य डॉ. राजकुमार केतकरजी और श्री स्वामी समर्थ की भक्ति करनेवाले शास्त्रीय गायक श्री. किरण फाटकजी ने संगीत के माध्यम से साधना कर संतपद पाया है’, सनातन के आश्रम में २६ जनवरी के दिन संपन्न हुए अनौपचारिक समारोह में परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी ने ऐसा घोषित किया ।
