
नागपुर : हिन्दू संस्कृति का वैज्ञानिक दृष्टि से अध्ययन करें और श्रद्धापूर्वक धर्माचरण करें । ऐसा करने से आपको ईश्वर के अस्तित्व की प्रतीति हुए बिना नहीं रहेगी । तिलक लगाना, तिथि के अनुसार जन्मदिवस मनाना, हाथ न मिलाकर नमस्कार करना, फीता न काटकर श्रीफल समर्पित कर उद्घाटन करना जैसे छोटे-छोटे कृत्यों के माध्यम से धर्माचरण कर हम हमारा धर्म और संस्कृति को बढावा दे सकते हैं । सनातन संस्था की श्रीमती वैशाली परांजपे ने ऐसा प्रतिपादित किया । यहां आयोजित हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा में ‘हिन्दू राष्ट्र स्थापना के कार्य में साधना एवं धर्माचरण का महत्त्व’ विषयपर मार्गदर्शन करते हुए वे ऐसा बोल रही थीं ।
यहां के चिखली का राजा श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में १२ जनवरी को हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से अपार उत्साह में हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा संपन्न हुई । इस संख्या में बडी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...