

शनिशिंगणापुर : भृगु महर्षिजी की आज्ञा से सनातन संस्था की सद्गुरु (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी एवं सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी ने ४ जनवरी २०२० को प्रातःकाल ४ बजे श्री शनैश्वर का अभिषेक किया । इस अवसरपर ‘हिन्दू राष्ट्र स्थापना के कार्य में उत्पन्न सभी आध्यात्मिक बाधाएं दूर हों, सनातन संस्था के संस्थापक परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी का महामृत्युयोग टले और सभी साधकों के आध्यात्मिक कष्ट दूर हों, ये संकल्प लिए गए ।
श्री शनैश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी श्री. अशोक कुलकर्णी ने परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी, सद्गुरु (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी एवं सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी के गोत्र का उच्चारण, विधि का संकल्प एवं विधिवत मंत्रपाठ किया । तत्पश्चात संकल्पित १५ लिटर तील के तेल से सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी ने मंत्रोच्चारोंसहित श्री शनैश्वरजी की मूर्ति का अभिषेक किया । इस अवसरपर स्थानीय साधक उपस्थित थे ।
‘सनातन संस्था’ के साधकों से अवैध रूप से पूछताछ का सिलसिला जारी !
नाशिक कुंभमेले की भव्य धर्मध्वज नगर परिक्रमा का सनातन संस्थ ने किया स्वागत !
परम पूज्य समर्थ शिवानंद स्वामी महाराज (भीष्माचार्य) का महासमाधि गमन !
रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन के आश्रम में 11 से 20 अक्टूबर की अवधि में विश्वकल्याण...
दीपावली के निमित्त SanatanShop.com पर २५ % तक की विशेष छूट !
विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में सनातन...