सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा धर्मप्रसार !
१. दादरी, उत्तर प्रदेश
यहां १३ से २२ अक्टूबर तक लव-कुश धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया । यहां सनातन संस्था की ओर से १७ से २१ अक्टूबर तक धर्मशिक्षा फ्लैक्स एवं ग्रंथ प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका लाभ लगभग ३५०० जिज्ञासुआें ने लिया ।
क्षणिकाएं –
१. रामलीला के अध्यक्ष श्री. पवन बंसलजी ने प्रदर्शनी हेतु नि:शुल्क जगह उपलब्ध करवाई एवं साधकों के रुकने की व्यवस्था की । सनातन प्रभात सत्यकथन विशेष के २०० अंक भी प्रायोजित किए ।
२. श्री. कृष्णा बंसलजी (श्री. पवन बंसल जी के बडे भाई) ने १०० पंचांग प्रायोजित किए और स्कूल में भी फ्लैक्स प्रदर्शनी और प्रवचन का आयोजन करने की सिद्धता दर्शाई । श्री. कृष्णा बंसल जी के पुत्र कु. निकुंज व कु. माधव बंसल ने भी ग्रंथ प्रदर्शनी पर साधकों को सहायता की ।
२. बीकानेर
यहां नवरात्रि के निमित्त से देशनोक के श्री करणीमाता मंदिर में सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से धर्मप्रसार किया गया । इस कक्ष में मंदिर, गौरक्षा, धर्माचरण और नवरात्रि पर फ्लेक्स फलकों की प्रदर्शनी लगाई गई थी ।
संदर्भ : हिन्दी सनातन प्रभात
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
सनातन आश्रम, रामनाथी के भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘आयुष्य होम’ !
साधको, आनेवाले आपातकाल का सामना करने के लिए श्रद्धा के बल पर साधना में आनेवाली...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...