नाशिक कुंभमेले की भव्य धर्मध्वज नगर परिक्रमा का सनातन संस्थ ने किया स्वागत !

नाशिक कुंभमेला – 2027

नाशिक – आश्विन कृष्ण पक्ष पंचमी अर्थात 30 अक्टूबर को प्रातः नाशिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभपर्व का प्रतिनिधित्व करने वाले धर्मध्वज का संत-महंतों के मंगलमय हस्तों से पूजन किया गया। इस अवसर पर गणेश पूजन, पुण्याहवाचन तथा कलश पूजन आदि धार्मिक विधियां संपन्न हुईं। धर्मध्वज पूजन के पश्चात दोपहर 3.30 बजे तपोवन स्थित मोदी मैदान से नगर प्रदक्षिणा का शुभारंभ हुआ। सनातन हिन्दू धर्म के जयघोष और पारंपरिक वाद्यों की गूंज के बीच विभिन्न चित्ररथों के साथ भगवे ध्वज हाथों में धारण किए 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने इस नगर प्रदक्षिणा में सहभाग लिया।

धर्मध्वज का पूजन करते हुए कुंभमेला मंत्री श्री. गिरीश महाजन एवं उनकी पत्नी, साथ में जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी महाराज तथा अन्य संत-महंत

नगर प्रदक्षिणा में संतों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति !

नगर प्रदक्षिणा में 126 पथक सहभागी हुए। जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी, अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के धर्मसम्राट ज्ञानदासजी महाराज, टिलाद्वारा गादी के आचार्य एवं मंगलपीठाधीश्वर श्री श्री 1008 माधवाचार्यजी महाराज, कुंभपर्व समारोह के मंत्री श्री. गिरीश महाजन, कुंभमेला प्राधिकरण के आयुक्त श्री. शेखर सिंह, जिलाधिकारी श्री. आयुष प्रसाद तथा नाशिक की महापौर श्रीमती हिमगौरी आडके आदि गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। इनके साथ ही वैष्णव संप्रदाय के श्री पंच दिगंबर, श्री पंच निर्मोही एवं श्री पंच निर्वाणी इन 3 अखाडों के प्रमुख तथा वल्लभाचार्य भी नगर प्रदक्षिणा में सहभागी हुए।

नगर प्रदक्षिणा में सहभागी जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी का रथ

वंदनीय संत-महंतों की उपस्थिति !

अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरीजी महाराज, श्री महंत राजेंद्रदासजी महाराज, राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत संजयदासजी महाराज, श्री महंत मुरलीदासजी महाराज, श्री महंत वैष्णवदासजी महाराज, श्री महंत माधवदासजी महाराज, श्री महंत मोहनदासजी महाराज, महंत भक्तिचरणदासजी महाराज, महंत रामस्नेही महाराज, सनातन संस्था के धर्मप्रचारक सद्गुरु नंदकुमार जाधव तथा हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्य समन्वयक श्री. सुनील घनवट भी धर्मध्वज शोभायात्रा में सहभागी हुए।

नगर प्रदक्षिणा में सहभागी सनातन संस्था का चित्ररथ

ऐसी रही शोभायात्रा !

नगर प्रदक्षिणा के समय धर्मध्वज को रथ में विराजमान किया गया था। इसी रथ में गोदावरी का जल रखे कलश को भी विशेष स्थान दिया गया था। संत-महंत एवं अखा के प्रमुख रथों में विराजमान थे। प्रदक्षिणा में सहभागी विभिन्न साधु-संतों के रथों को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था।

मोदी मैदान से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर, काट्या मारुति चौक, गणेशवाडी, गाडगे महाराज पुल, दही पूल मुख्य मार्ग, रविवार कारंजा, चांदी का गणपति, विक्टोरिया पुल तथा मालेगांव स्टैंड आदि मार्गों से आगे बढी।

नगर प्रदक्षिणा में सहभागी एक संप्रदाय के साधु !

 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों का कडा बंदोबस्त !

शोभायात्रा के मार्ग पर 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। नाशिक पुलिस के साथ ही मुंबई, ठाणे, सोलापुर आदि विभिन्न जिलों से भी पुलिसकर्मी बंदोबस्त के लिए नाशिक पहुंचे थे।

नगर प्रदक्षिणा में ‘श्री’ संप्रदाय की विशेष सहभागिता !

जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी के ‘श्री’ संप्रदाय के हजारों साधक नगर प्रदक्षिणा में सहभागी हुए थे। संप्रदाय की ओर से अध्यात्म, सामाजिक जागृति आदि विभिन्न विषयों पर आधारित चित्ररथ तैयार किए गए थे। जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी का रथ भी नगर प्रदक्षिणा में सम्मिलित था। महिलाओं ने अपने मस्तक पर तुलसी वृंदावन धारण किए थे। इस शोभायात्रा में आदिवासी कलाओं का प्रदर्शन करने वाला पथक भी सहभागी हुआ। संप्रदाय की ओर से विभिन्न स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी।

हाथों में भाले धारण किए हुए ‘श्री’ संप्रदाय के मावले

इस अवसर पर सनातन संस्था की ओर से भी नगर प्रदक्षिणा का स्वागत किया गया। सनातन के साधकों ने संत-महंतों तथा हजारों श्रद्धालुओं का स्वागत करने वाले फलक हाथों में धारण किए थे।

नगर प्रदक्षिणा का स्वागत करते हुए स्वागत फलक हाथों में धारण किए सनातन संस्था के साधक

नाशिक के पुरोहित संघ ने किया था आयोजन !

नाशिक के पुरोहित संघ की ओर से इस नगर प्रदक्षिणा का आयोजन किया गया था। इस आयोजन को साधु-संतों एवं विभिन्न संप्रदायों का अच्छा प्रतिसाद मिला, ऐसा पुरोहित संघ, नाशिक के श्री. सतीश शुक्ल ने बताया।

Leave a Comment