अपना बोलना कैसे होना चाहिए ?

अपना बोलना ऐसे होना चाहिए जो दूसरों को साधना में प्रोत्साहन देकर गुरुसेवा में आगे ले जाएगा !

प्रत्येक का आनंद ढूंढकर उनकी ही भाषा में साधना संबंधी बोलना चाहिए । इसी को ‘प्रकृति से जुडना’ कहते हैं । इससे सामनेवाले से तुरंत निकटता साध सकते हैं और संबंधित कार्य की फलोत्पत्ति भी बढती है । ‘दूसरे को क्या बताना है ?’, यह मन में निश्चित कर उसे चूक भी बतानी हो, तब भी इसप्रकार बताएं कि वह उसे समझ में आ जाए और अगली सेवा करने में वह प्रेरणादायी भी हो । अपना बोलना ऐसा होना चाहिए कि वह दूसरे को साधना में प्रोत्साहन देकर गुरुसेवा में आगे ले जाएगा । इसी को ‘उत्तम बोलना’ कहते हैं ।

– श्रीचित्‌शक्‍ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळ (४.५.२०२०)

Leave a Comment