‘सेवा का दायित्व लेने का अर्थ क्या है’, इसका भान होने के लिए मन को आगे दिए प्रश्न पूछना आवश्यक है !

अ. भगवान ने मुझपर सेवा का दायित्व सौंपा है । उस अनुरूप मेरी सेवा हो रही है ना ?
आ. मैं भगवान को अपेक्षित ऐसी सेवा कर रही हूं ना ?
इ. ‘सेवा से पूर्ण फलोत्पत्ति प्राप्त कर सेवा के माध्यम से साधना का ध्येय साधना’, इस अनुरूप मेरी सेवा शुरू है ना ?
ई. ‘यह सेवा मुझे गुरु की कृपा से मिली है’, इसका सतत भान रखकर मैं सेवा से आनंद पाने के लिए प्रयत्नरत हूं ना ?
उ. सेवा के दायित्व की गंभीरता ध्यान में रख मैं सेवा परिपूर्ण होने के लिए लगन से प्रयत्नशील हूं ना ?’, इत्यादि प्रश्न मन को पूछते रहने से, सेवा के प्रति गंभीरता बढकर हमें अपने दायित्व का भान होने लगता है ।

‘साधक की सेवा परिपूर्ण होकर उससे उसकी साधना भी हो’, इसका खरा दायित्व अपने गुरु ने ही लिया होता है । साधकों के सेवा करने के पीछे गुरु की संकल्पशक्ति का बल कार्यरत होता है । इससे गुरुचरणों का स्मरण कर तन्मयता से सेवा करने पर साधक की सेवा की फलोत्पत्ति बढती है ।

– श्रीचित्‌शक्‍ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळ, तिरुवण्णमलई, तमिळनाडु. (१८.४.२०२०)

Leave a Comment