ईश्वर ‘काल’ होने से उनसे एकरूप हुए संतों का आचरण कालानुसार होता है !

‘किसी को मदिरा (शराब) पीने का व्यसन है । उसने हाल ही में साधना आरंभ की है, तो उसे तुरंत ही उसके व्यसन के विषय में बताना योग्य नहीं । ‘संतों को कब क्या करना चाहिए ?’, यह पता होता है; कारण उन्हें समय ध्यान में आता है । इसलिए समय आनेपर वे उस व्यक्ति को वैसे बताते हैं । वह उनका उपदेश ही होता है । समय आने पर अपनेआप ही उस व्यक्ति का मदिरा का व्यसन छूट जाता है । मदिरा का व्यसन सदा के लिए छूटने हेतु ‘साधना करना’ ही एकमेव पर्याय है; कारण पूर्वजों के कष्ट के कारण मनुष्य व्यसनाधीन होता है । संपत्काल में ‘समय आएगा, तब बताऊंगा’, ठीक है; परंतु आपातकाल में वैसा नहीं है । आपातकाल में समय ही न होने से तुरंत साधना बताकर उसे उसके व्यसन का भान तुरंत कराना चाहिए ।

इसमें एक और पहलू यह भी है कि ‘सामनेवाला व्यक्ति जीवन में पुन: कब मिलेगा ?’, यह ईश्वर को ही पता होता है । इसलिए ‍समष्टि संत ‘अब जो समय है वही सामनेवाले व्यक्ति के लिए योग्य काल है’, यह ध्यान में रख क्षणभर का भी विलंब न करते हुए उसके व्यसन के विषय में उसे बताते हैं । साधना के लिए पोषक विचारों का बीज व्यक्ति के मन में बोए जाने से आज नहीं तो कल उससे सुंदर साधना का वृक्ष बन जाएगा । अब योग्य समय आने की प्रतीक्षा करने के लिए समय नहीं है । वर्तमान में मिला हुआ अवसर ही भगवान द्वारा दिया गया योग्य समय है, यह समझकर आगे बढें । अब आपातकाल में संतों द्वारा बताई गई सभी बातों का पालन कर साधना तुरंत आरंभ करनी चाहिए ।’

– श्रीचित्‌शक्‍ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळ (२८.४.२०२०)

Leave a Comment