आपातकाल की तीव्रता अब इतनी बढती जा रही है कि जो भगवान के खरे भक्त होंगे, वे ही इस कठिन काल में टिक सकेंगे । भगवान ने अब ऐसी चलनी लगाई है कि ‘जो समष्टी का विचार कर साधना करेगा और जिसकी भगवान पर पूर्ण श्रद्धा होगी, उन्हें ही वे आगे लेकर जानेवाले हैं । अब ‘सूखे के साथ गीला भी जलता है’, इस उक्तिनुसार कभी-कभी शौक के लिए थोडी-सी साधना करनेवाले, कभी-कभार भगवान की एक माला जप करनेवाले, कभी-कभार शाम को भगवान का स्तोत्र बोलनेवाले; उपवास, व्रत करना, भगवान के दर्शन के लिए जाना, इन जैसी कर्मकांडयुक्त कृति करनेवाले, ऐसे सभी लोग इस आपातकाल में पिस जाएंगे । अब तीव्र साधना करना आवश्यक है ।
दिनभर भगवान के अखंड अनुसंधान में रहनेवाले, तन, मन और धन का त्याग कर, कायमस्वरूपी राष्ट्र एवं धर्म के उत्थान के लिए जीतोड प्रयत्न करनेवाले, निःस्वार्थ सेवा का व्रत लेनेवाले, अखंड सेवारत साधक ही अब आगे टिकेंगे । अब भगवान इतने ही लोगों को लेकर रामराज्य की स्थापना करेंगे । इसलिए ‘हम भगवान की एक माला जप करते हैं, तो भगवान हमारी रक्षा अवश्य करेंगे’, इस भ्रम में कोई भी न रहे; कारण अब भक्त प्रल्हाद समान कठोर साधना करने का समय आ गया है ।
– श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळ, तिरुवण्णमलई, तमिळनाडु. (१८.४.२०२०)
‘सेवा का दायित्व लेने का अर्थ क्या है’, इसका भान होने के लिए मन को...
संत वर्तमानकाल में रहने से उनके मन की शक्ति का पूर्णरूप से उपयोग होना
कोई कृति न कर पाना, इसके पीछे प्रमुख दो कारण
अपना बोलना कैसे होना चाहिए ?
संपूर्ण पृथ्वी को ही अपना घर बनाओ !