परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी को हुई गुरुप्राप्ति और उनके द्वारा किया अध्यात्मप्रसार !
सम्मोहन उपचारों से ठीक न हुए मनोरोगी, संतों द्वारा बताई साधना करने पर ठीक होते हैं, यह ध्यान में आने पर परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी ने वर्ष १९८३ से वर्ष १९८७ की अवधि में अध्यात्म के अधिकारी लगभग ३० संतों के पास जाकर अध्यात्म का अध्ययन किया और अध्यात्मशास्त्र की श्रेष्ठता का भान होने पर स्वयं साधना आरंभ की ।
