केबल द्वारा धर्मशिक्षा सत्संग श्रृंखला का प्रसारण !
गरोठ (मध्यप्रदेश) – श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर यहां के एसआरसी केबल पर सनातन संस्था निर्मित धार्मिक कृति के पीछे का शास्त्र और ईश्वरप्राप्ति हेतु अध्यात्मशास्त्र सत्संग श्रृंखला का प्रसारण किया जा रहा है । दिन में दो बार इस सत्संग श्रृंखला का प्रसारण होता है । यहां के शामगढ तहसील के अनेक गांवों में लगभग ५० सहस्र लोगों द्वारा यह केबल देखा जाता है । गरोठ के श्री. राकेशकुमार ग्वालाजी के प्रयासों से यह प्रसारण प्रारंभ हुआ है । (धर्मशिक्षा लोगों तक पहुंचे, इसलिए प्रयास करनेवाले श्री. राकेशकुमार ग्वालाजी का अभिनंदन ! – संपादक)
इंदौर (मध्यप्रदेश) – यहां के मानवतानगर कॉलोनी में स्थित श्री साई रेसीडन्सी में बैठक के माध्यम से विभिन्न विषयों पर प्रबोधन किया गया । इस समय समिति के मध्यप्रदेश समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया ने जीवन में तनावमुक्ति के लिए स्वभावदोष एवं अहं निर्मूलन प्रक्रिया तथा काल के अनुसार आवश्यक साधना इस विषय पर चर्चा की । इसका १५ से अधिक जिज्ञासुआें ने लाभ लिया । उपस्थितों ने अपनी शंकाआें का समाधान करके लिया ।
बैठक का आयोजन श्री साई रेसीडन्सी रहिवासी संघ की ओर से श्री. आशीष साधजी ने किया । इस समय देवालय में दर्शन कैसे करें ?, इस विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई । बैठक के पूर्व बच्चों के लिए जन्मदिन कैसे मनाएं ?, करदर्शन, देवताआें को प्रणाम कैसे करें ? आदि विषयों पर वीडियो दिखाए गए । इसका लाभ २० से अधिक बच्चों ने लिया ।
संदर्भ : दैनिक सनातन प्रभात

मथुरा (उत्तरप्रदेश) में युवा आध्यात्मिक व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न !
‘गुरुकुलम् ग्लोबल स्कूल’ के विद्यार्थियों ने शास्त्रानुसार दीपावली मनाने का लिया संकल्प !
हिन्दुओं को नवरात्रि में केवल 9 दिनों तक ही देवी का जागरण नहीं, बल्कि वर्षभर...
फरीदाबाद (हरियाणा) में नवरात्रोत्सव के दौरान सनातन संस्था द्वारा आयोजित व्याख्यान और ग्रंथ प्रदर्शनी को...
‘सेवाज्ञ फाउंडेशन’ की ‘युवा धर्म संसद’ में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी विशेष आकर्षण बनी !
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद अशोक चव्हाण की पत्नी सौ. अमिता चव्हाण द्वारा...