सनातन संस्था का मोर्चे में सहभाग
‘कल्याण में १६.०७.२०१७ को अमरनाथ यात्रा में किए जानेवाले आक्रमणों का तथा बंगाल के हिन्दुओं पर धर्मांधों द्वारा निरंतर होनेवाले आक्रमणों का निषेध करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दु आंदोलन के अंतर्गत मूक मोरचा आयोजित किया गया था । उसमें हिन्दु महामंडलम्, शंभुराजे युवा प्रतिष्ठान, हिन्दु शक्तिप्रणाल, स्वराज्य मित्र मंडल, बजरंग दल, लायन हार्ट ग्रुप, हिन्दु राष्ट्र सेना, भाजपा, मनसे, शिवसेना, सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए थे । उस समय प्रारंभ में कल्याण के टिळक चौक में टिळकजी की प्रतिमा को हार अर्पण किया गया । तत्पश्चात् टिळक चौक से शंकरराव चौक तक मूक मोरचा आयोजित किया गया । मोरचे में ७० से अधिक धर्माभिमानी हिन्दु उपस्थित थे । उस समय फलक हाथ में लेकर घोषणा देते हुए निषेध प्रदर्शित किया गया । इस आंदोलन के प्रसार में तथा आयोजन में हिन्दु महामंडल के श्री. सागर शुक्ल तथा श्री. गणेश पवार ने अग्रेसर होकर सेवा की ।’
— श्री. बळवंत पाठक, समन्वयक, हिन्दू जनजागृति समिति, ठाणे, जनपद । (१७.०८.२०१७)
‘गुरुकुलम् ग्लोबल स्कूल’ के विद्यार्थियों ने शास्त्रानुसार दीपावली मनाने का लिया संकल्प !
हिन्दुओं को नवरात्रि में केवल 9 दिनों तक ही देवी का जागरण नहीं, बल्कि वर्षभर...
देवद (पनवेल) स्थित सनातन आश्रम से वीरतापूर्ण जयघोष के साथ दुर्गामाता दौड का शुभारंभ
मुंबई के सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को रणजित सावरकर और अभय वर्तक की भेंट!
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !