राऊरकेला (ओडिशा) : यहां के श्री साई मंदिर, हनुमान वाटिका में सनातन संस्था द्वारा अधिवक्ताओं के लिए धर्माचरण का महत्त्व एवं शास्त्र इस विषय पर प्रवचन का आयोजन किया गया । हिन्दू जनजागृति समिति के राज्य समन्वयक श्री. प्रकाश मालोंडकर ने बताया कि हिन्दू धर्म के प्रत्येक आचार के पीछे शास्त्र है । साथ ही, उनका सूक्ष्म स्तर पर परिणाम भी होता है । इस कारण प्रतिदिन जीवन में धर्माचरण के माध्यम से साधना करने का प्रयत्न करने से आज की विदारक स्थिति में परिवर्तन हो सकता है । इस समय हस्तांदोलन, पश्चिमी पद्धति से जन्मदिन मनाने के दुष्परिणाम आदि धार्मिक कृत्यों का महत्त्व इस विषय पर वीसीडी दिखाई गई । हिन्दू धर्म पर हो रहे आक्रमणों के गंभीर परिणाम तथा हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा इस संदर्भ में की जा रही जनजागृति संबंधी वीसीडी भी दिखाई गई । इस कार्यक्रम में २० अधिवक्ता उपस्थित थे ।
क्षणिकाएं
१. कार्यक्रम समाप्त होने पर आयोजकों ने कुछ वीसीडी पुनः दिखाने की मांग की और उस समय अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे । २-३ अधिवक्ताओं ने इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन पुनः करेंगे ऐसे कहा ।
२. अधिवक्ता श्री. ब्रजेश मिश्रा ने स्वयं ही इस बैठक का आयोजन किया था । बैठक के उपरांत उन्होंने सनातन के शिव लघुग्रंथ सहित नामजप बहियां आदि उपस्थितों को भेंट दीं ।
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...