मथुरा (उत्तर प्रदेश) के अशोका सिटी सोसाइटी में सनातन संस्था द्वारा नवरात्रि के अवसर पर विषय प्रस्तुत

मथुरा (उत्तर प्रदेश ) – दिनांक 26.9.2025 और 27.9.2025 को सनातन संस्था की ओर से अशोका सिटी सोसाइटी की जिज्ञासु श्रीमती ज्योति गुप्ता और श्रीमती शैलजा धीमन के घर में नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रवचन और सामूहिक नामजप का आयोजन किया गया । सनातन संस्था की साधिका डॉ. पूनम शर्मा ने नवरात्रि में देवी तत्व का अधिकाधिक लाभ लेने हेतु किस प्रकार हमें नामजप करना चाहिए, कुमकुमार्चन और आंचल भराई का क्या शास्त्र है, साथ ही गरबा जो देवी की उपासना की एक पद्धति है उसके स्थान पर वर्तमान में उसे मात्र मनोरंजन प्राप्ति का साधन बनाकर उसके स्वरूप को विकृत करने का जो प्रयास किया जा रहे है उसके लिए हमें कैसे जागृत रहकर उसे रोकने का प्रयास करना चाहिए इन विषयों पर मार्गदर्शन किया गया । प्रवचन में उपस्थित सभी जिज्ञासु ने देवी माता की प्रतिमा पर कुमकुमार्चन किया और आंचल भराई भी की । एक जिज्ञासु ने बताया कि हमारे बुजुर्गों के बताए अनुसार हम किसी भी देवी की पूजा के अंतर्गत उन्हें कुमकुम अर्पण हमेशा करते आ रहे हैं, लेकिन इसके पीछे शास्त्र क्या है यह हमे आपके द्वारा दिए मार्गदर्शन से ज्ञात हुआ और हमे इसका आनंद भी बहुत प्राप्त हुआ ।

Leave a Comment