फरीदाबाद (हरियाणा) में सनातन संस्था द्‍वारा महालय श्राद्ध के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रवचन का आयोजन !

फरीदाबाद (हरियाणा) – दिनांक 7 सितम्बर से 21 सितंबर 2025 तक सनातन संस्था की ओर से फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों — सैनिक कॉलोनी, एस.जी.एम नगर, बल्लभगढ़, शिवाजी पार्क तथा धारूहेड़ा के सोसाइटी में श्राद्ध विषयक प्रवचन का आयोजन किया गया । विशेष सोसाइटी के जिज्ञासुओं ने मिलकर प्रतिदिन एक एक घर में ‘श्री गुरुदेव दत्त’ का सामूहिक नामजप भी किया । प्रवचन के अंतर्गत सनातन के साधकों ने श्राद्ध करने का क्या महत्व है, श्राद्ध किसे और कहां करना चाहिए, श्री गुरुदेव दत्त का नामजप करके   हम किस प्रकार अपने पितऱों को आगे की सद्गति दिलाकर उनका कृपा आशीर्वाद लेकर पितृ ऋण से मुक्त हो सकते है इस विषय पर मार्गदर्शन किया गया । इसका लाभ अनेक जिज्ञासुओं ने लिया ।

Leave a Comment