
दिनांक 9 से 11 दिसंबर तक फरीदाबाद के सेक्टर 12 के एच.एस.वी.पी. कन्वेंशन हॉल मे हरियाणा सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया, उसमें सनातन संस्था की ओर से ग्रंथ प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका लाभ 100 से अधिक लोगों ने लिया । ग्रंथ प्रदर्शनी में संस्था की ओर से राष्ट्र और धर्म, देवी-देवता और बाल संस्कार के विषय पर ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाई गई, दिनांक 10 दिसम्बर को हुए सेमिनार में भी श्री. गुलशन किंगर जी ने बताया कि गीता के 18वें अध्याय में दैवी-आसुरी संपदा के विषय मे लिखा है, दैवी संपदा यानी हमारे गुण और आसुरी संपदा यानी हमारे अहं व दोष । इस आसुरी सम्पदा को हम स्वभावदोष निर्मूलन और अहं प्रक्रिया करके गुरूकृपायोग अनुसार साधना से दूर कर सकते हैं । इस सेमिनार का लाभ 250 से अधिक लोगों ने लिया ।

महोत्सव में सहभाग लेने के लिए सरकार की और बल्लभगढ के माननीय विधायक श्री. मूलचंद शर्मा जी के हस्तों से सनातन संस्था को मानचिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया । इस कार्यक्रम में अन्य सामाजिक धार्मिक संगठनों का भी सहभाग रहा ।
क्षणचित्र : जो अन्य स्टॉल से आते थे ग्रंथ प्रदर्शनि पर तो वो अन्यों को भी बताते थे कि आप सनातन संस्था के ग्रंथ प्रदर्शनि पर अवश्य भेंट दे
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...