गणेशोत्सव में आयोजित की गई क्रांतिकारकों की तथा धर्मशिक्षण की जानकारी देनेवाली प्रदर्शनी को प्राप्त हुआ उत्स्फूर्त प्रतिसाद !

 सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा आयोजित क्रांतिकारकों
की तथा धर्मशिक्षण की जानकारी देनेवाली प्रदर्शनी को उत्स्फूर्त प्रतिसाद !

वरळी के हिन्द का राजा हिन्दसाईकल गणेशोत्सव
समिति की गणेशमूर्ति का भावपूर्ण वातावरण में विसर्जन !

ganesh

 

मुंबई : वरळी के हिन्द का राजा हिन्दसाईकल गणेशोत्सव समिति के २१ दिन की श्री गणेशमूर्ति का भावपूर्ण वातावरण मे विसर्जन किया गया। गणेशोत्सव की कालावधि में गणेशोत्सव समितिद्वारा आयोजित क्रांतिकारकों की प्रदर्शनी तथा धर्माचरण संदर्भ पर फ्लेक्स प्रदर्शनी एवं प्रवचन के लिए श्रद्धालुओंद्वारा उत्स्फूर्त प्रतिसाद प्राप्त हुआ।

गणेशोत्सव के माध्यम से ‘राष्ट्र एवं धर्म’ के संदर्भ में कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु तथा गणेशोत्सव सफलतापूर्वक मनाने हेतु हिन्दसाईकल गणेशोत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्री. संघटन शर्मा, संस्थापक प्रमुख परामर्शदाता श्री. मोहन म्हामुणकर, सलाहदाता श्री. शेखर हुरसाळे, सर्वश्री हरिप्रसाद कस्तूरी, भास्कर जिंदम, हुकुमचंद पाटणवाला, महिला कार्यकर्ती श्रीमती यामिनी पवार, श्रीमती सुवर्णा सर्वोदय, श्रीमती उल्का कुलकर्णी, श्रीमती सुहानी शर्मा ने नेतृत्व किया। सर्व पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के सहयोग के कारण उत्सव निर्विघ्नरूप से संपन्न हुआ।

hind-raja-photo-1
हलदी-कुमकुम समारंभ के पश्चात प्रदर्शनी का लाभ उठाती हुई महिलाएं

१. गत ३ वर्षों से हिन्द का राजा हिन्दसाईकल गणेशोत्सव समिति हिन्दू जनजागृति समिति तथा सनातन संस्था के मार्गदर्शन में आदर्श गणेशोत्सव मनाने का प्रयास कर रही है।

२. इस वर्ष गणेशोत्सव समितिद्वारा विविध समाज प्रबोधन पर तथा धर्मजागृति पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। मंडलद्वारा सामाजिक संदेश देनेवाली ध्वनिचित्र-चक्रिका के माध्यम से प्रबोधन किया गया था। इसके अंतर्गत ‘जी ५ ए फाउंडेशन’ (उ ५ फाउंडेशन) की ओर से गणेशोत्सव के अवसर पर ‘मेरा परिसर मेरा उत्तरदायित्व’ परिसर स्वच्छता का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

३. गणेशोत्सव समितिद्वारा आयोजित हलदी-कुमकुम समारंभ में ‘सनातन संस्था चेन्नई’ न्यास की ओर से धर्मशिक्षण पर प्रवचन आयोजित किया गया था। इस प्रवचन में सनातन संस्था की ओर से श्रीमती विजया शहा ने, महिलाओं को ‘धर्माचरण का महत्त्व’, ‘आदर्श गणेशोत्सव किस प्रकार मनाएं ?’ इस संदर्भ मे मार्गदर्शन किया। उस मार्गदर्शन का १२५ से भी अधिक महिलाओं ने लाभ उठाया।

४. मंडल की ओर से हिन्दू जनजागृति समिति निर्मित क्रांतिकारी एवं राष्ट्रपुरुषों के कार्य की जानकारी देनेवाली फ्लेक्स प्रदर्शनी भी आयोजित की गई थी। इस प्रदर्शनी का लाभ सैकडों राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने उठाया।

धर्मशिक्षण देनेवाली फ्लेक्स प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। जिज्ञासुओं ने उसका लाभ भी उठाया।

क्षणिका : सनातन संस्थाद्वारा प्रसारित की गई गणेशोत्सव की आध्यात्मिक जानकारी देनेवाली ध्वनिचित्र-चक्रिका सभी श्रद्धालुओं को अच्छी लगी। कुछ श्रद्धालुओं ने ध्वनिचित्र-चक्रिका देखने के लिए अपने परिवारवालों को भी आमंत्रित किया था।

ध्वनिचित्र-चक्रिका के प्रसारणद्वारा
श्री गणेश की आध्यात्मिक जानकारी का अध्यात्मप्रसार !

हिन्द का राजा हिन्द साईकल गणेशोत्सव समिति की ओर से गणेशोत्सव की कालावधि में अंतिम ९ दिनों में सनातन संस्था निर्मित श्री गणेश की आध्यात्मिक जानकारी देनेवाली ध्वनिचित्र-चक्रिका का प्रसारण किया गया। उसकेद्वारा दर्शन हेतु आनेवाले सैकडों श्रद्धालुओं को ‘गणेशोत्सव मनाने के पीछे आध्यात्मिक महत्त्व एवं शास्त्र ’ इस संदर्भ की जानकारी प्राप्त हुई | 

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Comment