साधकों के लिए सूचना
१. भगवान दत्तात्रेय का नामजप करें ।
‘आजकल अनेक साधकों को अनिष्ट शक्तियों के कष्ट हो रहे हैं । पितृपक्ष के काल में (१० से २४ सितंबर २०२२ की अवधि में) इन कष्टों में वृद्धि होने से इस कालावधि में प्रतिदिन न्यूनतम १ घंटा ‘ॐ ॐ श्री गुरुदेव दत्त ॐ ॐ’ नामजप करें ।
जो साधक स्वयं को हो रहे अनिष्ट शक्तियों के कष्ट दूर होने हेतु आध्यात्मिक उपचार करते हैं, वे अपने उपचारों के नामजप के अतिरिक्त न्यूनतम १ घंटा भगवान दत्तात्रेय का नामजप करें । भगवान दत्तात्रेय का नामजप करते समय हाथ की पांचों उंगलियों के अग्र भाग जोडकर अनाहतचक्र और मणिपुरचक्र के स्थान पर न्यास करें ।
जो साधक उपचार नहीं करते, वे अपने व्यक्तिगत कार्य, स्नान, स्वच्छता-सेवा आदि के समय न्यूनतम १ घंटा यह नामजप हो; इसकी ओर ध्यान दें । तब भी पूर्वजों के कष्ट प्रतीत हों, तो वे बैठकर और मुद्रा कर नामजप करें ।
२. पूर्वजों के कष्टों से रक्षा होने हेतु पूरे दिन में बीच-बीच में प्रार्थना करें ।
पितृपक्ष की अवधि में पूर्वजों के कष्टों से रक्षा होने हेतु पूरे दिन में बीच-बीच में भगवान दत्तात्रेय से प्रार्थना करें ।
३. जिन साधकों को संभव हो, वे पितृपक्ष में श्राद्धविधि अवश्य करें ।
ऐसा करने से पूर्वजों के कष्ट तो दूर होंगे ही, साथ में साधना के लिए उनके आशीर्वाद भी मिलेंगे ।’
– (सद्गुरु) डॉ. मुकुल गाडगीळ, सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा (३.९.२०२१)
भगवान दत्तात्रेय का नामजप (Audio) सूनने हेतु भेंट दे https://www.sanatan.org/hindi/a/149.html
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
साधको, आनेवाले आपातकाल का सामना करने के लिए श्रद्धा के बल पर साधना में आनेवाली...
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सनातन के ग्रंथों एवं सात्त्विक उत्पादों का अधिक से अधिक वितरण...
अपने क्षेत्र में सनातन के ग्रंथों की प्रदर्शनी आयोजित कर अध्यात्मप्रसार के कार्य में सहभागी...
साधको, आध्यात्मिक कष्टों की तीव्रता बढने से आध्यात्मिक उपाय नियमित करने के साथ ही व्यष्टि...
पितृपक्ष में महालय श्राद्ध कर पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करें !