अनुक्रमणिका
पाठकों, हितचिंतकों और धर्मप्रेमियों से विनम्र निवेदन तथा साधकों के लिए महत्त्वपूर्ण सूचना !

१. पिंडदान कर श्राद्धविधि करना
‘आश्विन कृष्ण प्रतिपदा सेआश्विन अमावस्या (१० से २५९.२०२२) की अवधि में पितृपक्ष है । पितृपक्ष के काल में कुल के सभी पूर्वज अन्न एवं जल (पानी) की अपेक्षा लेकर अपने वंशजों के पास आते हैं । पितृपक्ष में पितृलोक पृथ्वीलोक के सर्वाधिक निकट आने से इस काल में पूर्वजों को समर्पित अन्न, जल और पिंडदान उन तक शीघ्र पहुंचता है । उससे वे संतुष्ट होकर परिवार को आशीर्वाद देते हैं । श्राद्धविधि करने से पितृदोष के कारण साधना में आनेवाली बाधाएं दूर होकर साधना में सहायता मिलती है । ‘सभी पूर्वज संतुष्ट हों और साधना के लिए उनके आशीर्वाद मिलें’, इसके लिए पितृपक्ष में महालय श्राद्ध करना चाहिए ।
२. आम / आमान्न श्राद्ध
कुछ कारणवश पूर्ण श्राद्धविधि करना संभव न हो, तो संकल्पपूर्वक ‘आमश्राद्ध’ करें ।‘आमश्राद्ध’ अर्थात अपनी क्षमता के अनुसार अनाज, चावल, तिल, तेल, घी, गुड, आलू, नारियल, १ सुपारी, २ बीडे के पत्ते, १ सिक्का आदि सामग्री बरतन में रखें । यह सामग्री किसी पुरोहित को दें । पुरोहित उपलब्ध न हों, तो वेदपाठशाला अथवा देवस्थान में उसका दान दें ।
३. ‘हिरण्य श्राद्ध’
‘आमश्राद्ध’ करना भी संभव नहीं हुआ, तो संकल्पूर्वक ‘हिरण्य श्राद्ध’ करें अर्थात अपनी क्षमता के अनुसार उपर्युक्त स्थानों से किसी एक स्थान पर धन अर्पित करें ।
४. श्राद्धविधि करते समय की जानेवाली प्रार्थना !
भगवान दत्तात्रेय के चरणों में यह प्रार्थना करें कि ‘हे भगवान दत्तात्रेय, आपकी कृपा से प्राप्त परिस्थिति में आमश्राद्ध / हिरण्य श्राद्ध (उक्त में से जो किया जा रहा है, उसका उल्लेख करें) किया है । इसके द्वारा पूर्वजों को अन्न और जल मिले । इस दान से सभी पूर्वज संतुष्ट हों । हम पर उनकी कृपादृष्टि बनी रहे । हमारी आध्यात्मिक उन्नति हेतु उनके आशीर्वाद प्राप्त हों । आपकी कृपा से उन्हें सद़्गति प्राप्त हो ।’
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
साधको, आनेवाले आपातकाल का सामना करने के लिए श्रद्धा के बल पर साधना में आनेवाली...
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सनातन के ग्रंथों एवं सात्त्विक उत्पादों का अधिक से अधिक वितरण...
अपने क्षेत्र में सनातन के ग्रंथों की प्रदर्शनी आयोजित कर अध्यात्मप्रसार के कार्य में सहभागी...
साधको, आध्यात्मिक कष्टों की तीव्रता बढने से आध्यात्मिक उपाय नियमित करने के साथ ही व्यष्टि...
वाहन की दुर्घटना न हो, साधक इसकी दक्षता इस प्रकार लें तथा प्रवास में उपयोग...