नंदकिशोर राठी मेडिकल एन्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट
एवं सिटीझन सोसायटी फॉर एज्युकेशन के संयुक्त आयोजन में कार्यक्रम

जोधपुर (राजस्थान) – जोधपुर में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाआें से समाज परिचित हो; इसलिए नंदकिशोर राठी मेडिकल एन्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट एवं सिटीझन सोसायटी फॉर एज्युकेशन के संयुक्त आयोजन में हालही में जोधपुर सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था । इस समारोह में सनातन संस्था एवं हिन्दु जनजागृति समिति इन संगठनोंसहित स्थानीय १५१ स्वयंसेवी संस्थाआें को सम्मानित किया गया । इस अवसरपर व्यासपिठपर प.पू. स्वामी देवगिरीजी, पू. स्वामी अचलानंदजी की वंदनीय उपस्थितिसहित महापौर श्री. घनश्याम ओझा, मंडल आयुक्त श्री. रतन लाहोटी, जोधपुर स्वयंसेवी संस्था संघ के अध्यक्ष श्री. गोपालचंद भंडारी उपस्थित थे । इस समय ट्रस्ट के विश्वस्त श्री. आनंद राठी एवं श्री. सुरेश राठी के हाथों सम्मिलित संस्थाआें को स्मृतिचिह्न एवं आर्थिक सहायता दी गई । इस सम्मान का सनातन संस्था की ओर से साधिका श्रीमती सुशिला मोदी एवं हिन्दु जनजागृति समिति की ओर से साधिका श्रीमती राखी मोदी ने स्वीकार किया ।
आध्यात्मिक उपचारों के संदर्भ में यह ध्यान रखें !
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने...
सनातन संस्था की श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी एवं श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी का शदाणी दरबार...
छत्तीसगढ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण हेतु राज्य सरकार सनातन संस्था की सहायता...
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
भीलवाडा (राजस्थान) में छह दिवसीय ‘सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग’ का भव्य समापन !