पितांबरी प्रतिष्ठान में ‘साधना से नेतृत्व विकास’ सत्र का आयोजन !

स्वयं प्रबंध निदेशक डॉ. रविंद्र प्रभुदेसाई ने किया मार्गदर्शन

प्रतिष्ठान के सहकर्मियों को मार्गदर्शन देते हुए डॉ. रविंद्र प्रभुदेसाई

ठाणे – पितांबरी प्रोडक्ट्स प्रा. लि. में प्रतिष्ठान के सहकर्मियों के लिए ‘साधना से नेतृत्व विकास – भाग 1’ विषय पर तीसरे मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। प्रतिष्ठान के प्रबंध निदेशक डॉ. रविंद्र प्रभुदेसाई ने सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी द्वारा बताए गए गुरुकृपायोगानुसार आध्यात्मिक साधना से ‘व्यक्तित्व विकास’ एवं ‘नेतृत्व विकास’ किस प्रकार संभव है, इस विषय पर ‘पीपीटी’ के माध्यम से उपस्थित सहकर्मियों का मार्गदर्शन किया।

प्रतिष्ठान के कुल 225 सहकर्मियों के लिए इन मार्गदर्शन सत्रों का नियोजन किया गया है। इसके लिए प्रत्येक 30 से 35 सहकर्मियों का एक समूह बनाया गया है। अब तक 3 समूहों के सत्र संपन्न हो चुके हैं। कुल 5 समूहों में ये सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें कार्यालय के चपरासी एवं वाहनचालक भी सम्मिलित हैं।

इस अवसर पर डॉ. प्रभुदेसाई ने उपस्थित सहकर्मियों से आवाहन किया, ‘आज से ही गुरुकृपायोगानुसार आध्यात्मिक साधना आरंभ करें और अपनी ऐहिक एवं आध्यात्मिक उन्नति साधें।’

अंत में प्रश्नोत्तर के माध्यम से डॉ. प्रभुदेसाई ने उपस्थित सहकर्मियों से संवाद किया। साथ ही, सनातन संस्था की ओर से लगाई गयी ग्रंथप्रदर्शनी का भी अनेक सहकर्मियों ने लाभ लिया।

Leave a Comment