वैद्यों को वायु, जल और अन्न के प्रदूषण को रोकने हेतु समाज का प्रबोधन करना चाहिए ! – वैद्य संजय गांधी, सनातन संस्था

मार्गदर्शन सत्र में उपस्थित जिज्ञासु

मलकापुर (कोल्हापुर): पृथ्वी पर दिन-प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के प्रदूषण में वृद्धि हो रही है। इसके परिणामस्वरूप मनुष्य को अनेक प्रकार के कष्ट एवं असाध्य रोगों का सामना करना पड रहा है। ऐसे में समाज के स्वास्थ्य रक्षक होने के नाते वैद्यों को वायु, जल और अन्न के प्रदूषण को रोकने के लिए समाज में जागरुकता उत्पन्न करनी चाहिए, ऐसा आह्वान सनातन संस्था के वैद्य संजय गांधी ने किया। वे ‘शाहूवाड़ी-मलकापुर वैद्यकीय संगठन’ द्वारा आयोजित धन्वंतरि जयंती समारोह में बोल रहे थे। संगठन की ओर से पिछले 25 वर्षों से श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में यह समारोह मनाया जा रहा है।

संगठन के अध्यक्ष वैद्य महेश सुतार ने धन्वंतरि जयंती के पावन अवसर पर सभी को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वैद्य मनोहर पाटील, वैद्य भरत पाटील, वैद्य प्रसाद कुलकर्णी, वैद्य अभिजित यादव, वैद्य तन्वी गांधी, वैद्या प्रा. (श्रीमती) अस्मिता सुतार, ‘विकृति विज्ञान तंत्रज्ञ’ श्री सचिन पाटील, औषधि प्रतिष्ठान के श्री वसंतराव चव्हाण, पूर्व नगराध्यक्ष श्री बाबासाहेब पाटील, श्री आनंद भिंगार्डे तथा मंदिर के पुजारी श्री गणेश गांधी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस समारोह के सफल आयोजन में श्री ओजस आनंद भिंगार्डे एवं विठ्ठल मंदिर के न्यासियों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Comment