मथुरा (उत्तरप्रदेश) में युवा आध्यात्मिक व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न !

युवाओं को संबोधित करती हुईं कु. मनीषा माहूर। उनके पास विराजमान सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगले 

मथुरा (उत्तरप्रदेश) – सनातन संस्था की ओर से मथुरा में ‘युवा आध्यात्मिक व्यक्तित्व विकास शिविर’ का आयोजन किया गया। ‘युवाओं को आध्यात्मिक साधना की दिशा देना तथा उनमें आध्यात्मिक उन्नति और सेवा के प्रति रुचि निर्माण करना’, इस शिविर का मुख्य उद्देश्य था।

इस शिविर में आध्यात्मिक साधना एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न विषयों, वक्तृत्वकला तथा मंदिर दर्शन के विषय में कु. मनीषा माहूर एवं अन्य साधकों ने मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगले की वंदनीय उपस्थिति रही।

Leave a Comment