खरची एवं जळगांव में सनातन संस्था की ओर से ‘साधना’ विषयपर प्रवचन !

जळगांव (महाराष्ट्र) : आजकल मनुष्य को अपने नित्य जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पडता है । प्रत्येक मनुष्य के प्रयास आनंदप्राप्ति हेतु होते हैं; परंतु यह आनंद केवल साधना करने से ही प्राप्त हो सकता है । साधना करने से जीवन में कठिन प्रसंगों का धैर्य के साथ सामना करना संभव होता है; इसलिए प्रत्येक मनुष्य को साधना करना आवश्यक है । सनातन संस्था के सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी ने यह मार्गदर्शन किया । खरची के श्री हनुमान मंदिर में सनातन संस्था की ओर से आयोजित ‘आनंदित जीवन हेतु अध्यात्म’ विषय के प्रवचन में वे ऐसा बोल रहे थे । इस अवसरपर उन्होंने साधना के अंतर्गत विविध विषयोंपर उपस्थित जिज्ञासुओं का सरल भाषा में मार्गदर्शन किया । खरची के ५५ जिज्ञासुओं ने इस प्रवचन का लाभ लिया । जळगांव के शिवाजीनगर में भी २२ अगस्त को साधना शिविर संपन्न हुआ ।
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
भीलवाडा (राजस्थान) में छह दिवसीय ‘सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग’ का भव्य समापन !
सनातन संस्था द्वारा मथुरा के बृज लक्ष्मी धाम में सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग का 5...
झारखंड में शिक्षकों के लिए ‘तनाव मुक्ति’ विषय पर मार्गदर्शन !
फरीदाबाद में सनातन संस्था की ओर से आदर्श एवं सुसंस्कारित पीढी के निर्माण हेतु बालसंस्कार वर्ग...
हरियाणा में ऋषि वर्ल्ड स्कूल के विज्ञार्थियों का नैतिक मूल्यों के विषय पर सनातन संस्था...
